फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दिन में तेज धूप, रात में लुढ़केगा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शुक्रवार से कानपुर मंडल में आसमान साफ हो जाएगा। तेज धूप निकलने का अनुमान है। इसी के साथ उत्तर पश्चिमी हवाओं का असर कानपुर मंडल सहित गंगा के मैदानी इलाकों में दिखाई दे सकता है। इससे रात के तापमान में अगले दो दिन में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज हो सकती है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि दोपहर में धूप निकलने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में एक-दो डिग्री का उतार चढ़ाव हो सकता है। उत्तर पश्चिमी हवाओं की रफ्तार 11 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। औसत गति चार से पांच किमी के बीच रहने का अनुमान है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें