फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah Crime: मां का आपत्तिजनक वीडियो किया वायरल, बेटी से बनाया शादी का दबाव, दो भाइयों पर रिपोर्ट

Fri, 14 Jul 2023 11:46 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: महिला ने इस मामले की शिकायत एसएसपी से भी की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में बकेवर थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित अपने मायके आई महिला का घर में घुसकर दो सगे भाइयों ने आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर उसकी 15 वर्षीय पुत्री से शादी करने का दबाव बनाया। महिला के इनकार करने पर आरोपितों ने उसका आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दिया।

विज्ञापन

पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 12 जुलाई को पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि पांच माह पहले वह अपने मायके आई थी। यहां दो युवक आशु और प्रियांशु निवासी हर्राजपुरा गांव थाना बकेवर उसके घर में घुस आए थे।
इसके बाद उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपितों ने मोबाइल नंबरों से फोन करके और वीडियो दिखाकर उसकी नाबालिग पुत्री से शादी करने का दबाव बनाने के साथ रुपये मांगकर उसे ब्लैकमेल भी किया। महिला ने आरोपित के साथ बेटी की शादी करने और रुपये देने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज
इस पर आरोपितों ने उसका आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दिया। महिला ने इस मामले की शिकायत एसएसपी से भी की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें