फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां का हत्यारा बेटा गिरफ्तार: गेम एप पर हारा था चार लाख, कर्ज चुकाने के लिए बेच डाले थे जेवरात, जेल भेजा

Sat, 24 Feb 2024 03:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: पुलिस सूत्रों के अनुसार मां का हत्यारा गांव से भागने के बाद सुबह गलेहरा गांव पहुंचा था। बस पकड़ने के बाद खागा आया। खागा से कानपुर रोडवेज से पहुंचा। कानपुर से ट्रेन पकड़ने के बाद हरियाणा प्रांत के गुरुग्राम पहुंचा।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में हत्यारोपी हिमांशू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में मां की हत्या के आरोपी के बेटे को पुलिस ने जेल भेजा है। कर्ज चुकाने के लिए चोरी किए जेवरात लाने का दबाव बनाने पर आरोपी ने मां की रस्सी से गला कसकर हत्या की थी। धाता थाना क्षेत्र के अढ़ौली गांव निवासी हिमांशू सिंह पटेल अपनी मां प्रभा देवी की 20 फरवरी को हत्या कर भाग निकला था। पुलिस लाइन में एएसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि धाता थाना, इंटेलीजेंस विंग, सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में डेंडासाई गांव के पास से आरोपी हिमांशू को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ उसके पिता रोशन सिंह ने पत्नी की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी के बड़े भाई अंकुर सिंह को सेवानिवृत्त फौजी ताऊ लाल सिंह ने गोद ले रखा था, जबकि हिमांशू मां व पिता के साथ रहता था।  करीब डेढ़ साल से ऑनलाइन जूपी गेम एप पर हिमांशू जुआ खेलता था। वह चार लाख रुपये कर्ज लेकर हार चुका था। उससे कर्ज वापसी का लोग दबाव बना रहे थे।  

उसके घर में करीब 25 दिन पहले निर्माण कार्य चल रहा था। मृतका प्रभा को फोन पर जेठानी संत कुमारी ने कहा था कि मजदूरों की नजर से बचाकर जेवरात रखे। इसका पता हिमांशू को लगा था। उसने कर्ज चुकाने के लिए धीरे-धीरे जेवरात चोरी कर बेच डाले।  इसका पता मां प्रभा व पिता रोशन को लगा। दोनों बेटे पर जेवरात लाने का दबाव बनाने लगे। उसकी 20 फरवरी को मां व पिता ने पिटाई भी की।

यमुना नदी किनारे टीले में छिपाया था शव
उसे लगा कि मां व पिता की हत्या कर देगा तो इस झंझट से छुटकारा मिल जाएगा। पिता के 21 फरवरी को राजापुर हनुमान मंदिर चले जाने के बाद मां की भूसे की कोठरी में चारा कतरते समय कपड़े की रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी। भूसे की झाल में शव लपेटकर टैक्टर ट्राली में रखा और यमुना नदी किनारे टीले में छिपाया था। उसने रात को पिता की हत्या का प्रयास किया, लेकिन असफल हो गया। वह रात को ही छत के रास्ते से भाग निकला था। उसने दिसंबर माह में मां व पिता का बीमा भी कराया था। मां व पिता की मौत से बीमा का फायदा मिलना था।
विज्ञापन

गुरुग्राम में गांव के युवक के पास जाकर छिपा था
पुलिस सूत्रों के अनुसार मां का हत्यारा गांव से भागने के बाद सुबह गलेहरा गांव पहुंचा था। बस पकड़ने के बाद खागा आया। खागा से कानपुर रोडवेज से पहुंचा। कानपुर से ट्रेन पकड़ने के बाद हरियाणा प्रांत के गुरुग्राम पहुंचा। वहां अढ़ौली गांव युवक मजदूरी करता है। उसके पास रुका था। उसका ही मोबाइल इस्तेमाल कर गांव की खैर-खबर मित्रों से ले रहा था। इसी क्रम में पुलिस को उसकी लोकेशन मिली और धरा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें