जान बचाने के लिए घर से भागी थीं बाहर
रविवार रात भी झगड़ा परिजनों में झगड़ा हुआ था। इस बीच बेटे अजय ने मां मुन्नीदेवी के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मुन्नीदेवी जान बचाने के लिए घर से बाहर भागी लेकिन, गेट के सामने ही गिरकर उनकी मौत हो गई। मामले में पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।
रॉड से खून के निशान मिटाने की कोशिश
एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने बताया कि आरोपी ने हत्या के बाद रॉड से खून के निशान मिटाने की कोशिश की थी। फोरेंसिक टीम के बेंजाडीन टेस्ट में इसकी पुष्टि हुई है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुन्नीदेवी के सिर की आधा दर्जन हड्डियां टूटने व अधिक खून बहने से मौत की पुष्टि हुई है। सिर पर सात वार किए गए थे।