फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने अपने हाथों लाडली को पिलाया जहर, आगे की कहानी जान दहल जाएगा दिल 

Sat, 29 Apr 2017 12:56 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
कानपुर के घाटमपुर इलाके में शुक्रवार को हुई एक घटना ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए। एक कलयुगी मांं ने अपनी बेटी के साथ वो किया जिसे जान किसी की भी रूह कांप उठे... 
विज्ञापन
   

डेमो
इस महिला ने 'मां' शब्द का अपमान कर ममता को शर्मसार कर दिया। जिन हाथों से उसका लालन पालन किया उन्हीं हाथोंं से जहर देकर उसकी जीवन लीला समाप्त कर दी। रमेश प्रसाद गुप्ता सरगांव घाटमपुर के निवासी है। जिनकी शादी रेखा गुप्ता के साथ 2002 में हुई थी। इनसे तीन बच्चे बड़ी बेटी अंकिता(12), नैन्सी (7), अकुंश उर्फ विशाल (5) हैं।

डेमो
पिता रमेश गुप्ता फेरी लागकर परिवार का पेट पालते हैं। वह शुक्रवार दोपहर सरगवां बजार में अपनी दुकान लगाए हुए था। इसी दौरान बेटी अंकिता उसके पास दौड़ती हुई पहुंची। और उसने पिता से बताया कि मां ने उसे पानी में मिलाकर चूहामार जहर दे दिया है।



 
विज्ञापन

आरोपी मां
सहमा पिता उसे मौके से पतारा सीएचसी लेकर भागा। जहां इलाज के दौरान दोपहर दो बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस आरापी मां को हिरासत मेंं लेकर पूछताछ कर रही है। रमेश ने रेखा पर बदचलन होने का आरोप लगाया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें