फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM योगी के मंत्री का ये स्टाइल देख उड़े सबके होश, कर दिखाया ये बड़ा कारनामा

Sat, 29 Apr 2017 12:53 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
विज्ञापन
लिजिए एकबार फिर सीएम योगी के एक मंत्री ने बड़ा कारनामा कर दिखाया है। इस वजह से 'योगी सरकार' फिर चर्चाओं में आ गई है। सूबे की योगी सरकार का जलवा इसलिए बरकरार है क्योंकि इसके मंत्री रोजाना कुछ न कुछ नया और पॉजीटिव करने के लिए निकल पड़ते हैं। सरकार को एक महीना पूरा हो चुका है लेकिन इसके मंत्री जरा भी सुस्त नहीं पड़े हैं। इसलिए भी योगी सरकार आम जनता के दिल में जगह बनाने में कामयाब रही है... 
विज्ञापन

 

परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह
योगी के मंत्री सिर्फ छापमारी कर फटकार लगाने का ही काम नहीं कर रहे बल्कि राज्य में जनता के सेवाओं का भी भरपूर खयाल रख रहे हैं। इसकी एक नजीर पेश हुई बुधवार को जब परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रायबरेली जा रही रोडवेज बस को हाईवे पर रोककर जांचा और यात्रियों का फीडबैक भी लिया। इस दौरान बस में सीट नहीं मिलने की वजह से एक महिला खड़ी थी। मंत्री जी ने फौरन खड़ी महिला को सीट दिलाई। इस बीच महिलाओं ने चालक - परिचालक के अभद्र व्यवहार की उनसे शिकायत की है।
 

परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह (फाइल फोटो)
आरएम नीरज सक्सेना ने बताया कि कानपुर से रायबरेली के लिए किदवई नगर डिपो की रोडवेज बस 61 यात्रियों को लेकर जा रही थी। आजाद मार्ग में परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के काफिले ने बस को ओवरटेक करने के बाद रोक लिया। बस रुकते ही स्वतंत्र देव बस पर चढ़ गए और बस को जांचा।

 

डेमो
इस दौरान एक महिला सीट नहीं मिलने पर खड़ी थी जिसे सीट दिलाई। सभी यात्रियों के टिकट बने पाए गए। बस में बैठी महिलाओं ने परिचालक के अभद्र व्यवहार करने की शिकायत की है। बस जांचने के बाद मंत्री का काफिला आगे बढ़ गया।

 
विज्ञापन

परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह यूपी रोडवेज की बस में
परिचालकों का व्यवहार सुधारने के लिए होगी कार्यशाला
आरएम नीरज सक्सेना ने बताया कि मंत्री जी ने चालक-परिचालकों का व्यवहार सुधारने के लिए हिदायत दी है। इसके लिए जल्द ही एक कार्यशाला कराने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जिसमें चालक परिचालाको को यात्रियों से अच्छा व्यवहार करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें