फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परवान चढ़ी मोहब्बत: दो बच्चों की मां ने 10 साल छोटे युवक से मंदिर में रचाई शादी, पति की हो चुकी है मौत

Thu, 16 Jul 2026 06:45 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: दो बच्चों की मां ने 10 साल छोटे युवक से मंदिर में शादी रचा ली। शादी के बाद दोनों मंसुखपुर चले गए।
विज्ञापन
मंदिर में एक दूसरे को वरमाला पहनाते प्रेमी युगल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो बच्चों की मां ने एक युवक से बुधवार को मंदिर में शादी कर ली, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने ऐसी किसी भी जानकारी से इन्कार किया है। शादी के बाद दोनों मंसुखपुर चले गए। थाना क्षेत्र के गांव जसवंतपुर निवासी रीना देवी (35) दो बच्चों की मां है। उसका काफी समय पहले से गांव मंसुखपुर निवासी दीपू दोहरे (25) से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

विज्ञापन

">http://
बुधवार को दोनों ने शादी करने का मन बनाया और के साथ अपनी मर्जी से दुर्गा देवी मंदिर एवं आशा देवी मंदिर में पहुंचे। वहां विधि विधान से दोनों ने शादी कर ली। रीना देवी का एक बेटे पांच व बेटी है। बेटा उनके साथ में था, बेटी की जानकारी वह नहीं दे सकी। बताया जा रहा है कि महिला की ससुराल जालौन स्थित थाना माधव गढ़ क्षेत्र के गांव खिसारी में थी।

विज्ञापन

करीब डेढ़ साल पहले पति की बीमारी से मौत हो गई थी। अपनी इच्छा से मंदिर पहुंचे और सात फेरे लेकर जीवनभर साथ रहने का फैसला किया। इस शादी की खबर फैलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
विज्ञापन

फिलहाल दोनों ने अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही है और साथ रहने का निर्णय लिया है। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें