उत्तर प्रदेश के जनपद औरैया में पाता चौकी क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात पहली पत्नी के होते हुए भी दूसरी शादी करने की सूचना पर पहली पत्नी की मां पुलिस को लेकर कार्यक्रम स्थल पर जा पहुंची और शादी रुकवा दी। शादी को लेकर गांव में फतेहपुर बैनी के प्रधान वसीम कुरैशी की मौजूदगी में रातभर पंचायत चलती रही लेकिन कोई समझौता नहीं हो सका। लड़की पक्ष अभी भी गांव में डेरा डाले हुए है।
शनिवार की रात थाने पहुंची मध्य प्रदेश के शहर भोपाल के थाना कमला नगर की आईएफएम, माड़वां टीटी नगर निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी लगभग छह वर्ष पूर्व फिरोजपुर थाना बिंदकी जिला फतेहपुर निवासी एक युवक के साथ की थी। शादी के बाद से दमाद उसकी पुत्री को परेशान करने लगा। जिस पर उसने पुत्री को अपने पास रख लिया।