फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसए विश्वविद्यालय: एल्युमनाई दिलाएंगे छात्रों को नौकरी और ट्रेनिंग

Sun, 16 Dec 2018 03:40 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- सीएसए में जुटे 1982 बैच के पुरा छात्र, विवि के विकास के लिए किया एलान
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर स्थित चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में शनिवार को 1982 बैच के छात्रों का सम्मेलन हुआ। वर्षों बाद अपने पुराने कैंपस को देख पूर्व छात्र काफी खुश नजर आए।एल्युमनाई एसोसिएशन की तरफ से कहा गया कि अब वह हर साल 50 छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट कराएंगे।
विज्ञापन


उन्हें अलग-अलग इंडस्ट्री में ट्रेनिंग का मौका भी दिलवाएंगे। एल्युमनाई एसोसिएशन ने विश्वविद्यालय में कॉरपस फंड तैयार करने का फैसला लिया। किसी भी खराब परिस्थिति में छात्र या पुरा छात्र की मदद इस फंड के जरिए की जाएगी। पुरा छात्र ही इस फंड को एकत्रित करेंगे।

1982 बैच के पूर्व छात्र उद्यमी राजकुमार गावा ने अपनी कंपनी में अच्छे युवाओं को मौका देने की बात कही। बैंक ऑफ इंडिया के सीनियर ब्रांच मैनेजर नरेंद्र कटियार ने कृषि की पढ़ाई के बाद बैंकिंग सेक्टर में कॅरियर की आपार संभावनाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय
कुलपति प्रो. सुशील सोलोमन, कार्यक्रम संयोजक प्रो. मुनीश कुमार गंगवार, डिप्टी डायरेक्टर कृषि प्रसार उन्नाव डॉ. नंदकिशोर, फतेहपुर डॉ. अनिल पाठक, डीआईजी सीआरपीएफ उत्तराखंड कुंवर पाल सिंह सहित कई पुरा छात्रों ने सम्मेलन में शिरकत की।

1982 बैच को पढ़ाने वाले पांच रिटायर्ड शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया। इसमें डॉ. एचपी चौधरी, डॉ. केएन द्विवेदी, डॉ. उदित नारायण, डॉ. आरपी श्रीवास्तव शामिल रहे। रिटायर्ड प्रोफेसरों ने भी पुरानी बातों को याद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें