फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तीन बच्चों को जहर देकर फंदे पर लटकी मां, छोटे बेटे की भी मौत और दो हालत स्थिर, ससुराल और मायका पक्ष भिड़ा

Sun, 07 Jan 2024 12:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: औंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरचंद्रखेड़ा गांव में तड़के सुबह एक महिला ने अपने तीन बच्चों को जहर खिलाकर खुद फांसी लगा ली। इसमें महिला और एक बच्चे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में भैंस बेचने की रकम के विवाद से ऊबकर रविवार सुबह महिला ने तीन बच्चों को जहरीला पदार्थ खिलाने के बाद फंदे पर लटक गई। दो बच्चों ने जहर उगल दिया, जिससे उनकी जान बच गई। एक की कानपुर लेकर जाते समय मौत हो गई। घटना की सूचना पर मायके पक्ष के लोग पहुंचे।

विज्ञापन

मायके और ससुरालीजनों के बीच पुलिस के सामने विवाद हो गया। दोनों पक्ष के बीच पथराव और मारपीट हुई।  घटना औंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरचंदखेड़ा गांव की है। गांव निवासी विनोद घाटमपुर के पनेरूवा गांव  में पीओपी का काम करता है। वह पांच जनवरी को घर आया था।

उसने मां पचनी देवी की इच्छा के विरुद्ध भैस बेंच दी थी। भैंस बेचने के रुपये पत्नी सरला (38) को दिए थे। इसी बात पर परिवार में विवाद हो रहा था। पति विनोद सुबह खेत चला गया। इधर, घर में सरला ने बेटे आदर्श, बेटी (8) आनशी (10),बेटे अंश (12) को गुड में मिलाकर जहरीला पदार्थ खिला दिया।

कानपुर लाते समय रास्ते में ही आदर्श की मौत हो गई
वहीं, खुद किचन में साड़ी के फंदे से लटक गई। कुछ देर बाद बेटी आनशी और बेटे अंश ने कड़वाहट पर गुड उगल दिया। छोटे भाई आदर्श की हालत बिगड़ी और मां को फंदे पर लटका देखकर बच्चों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन आदर्श को कानपुर लेकर रवाना हुए। रास्ते में ही आदर्श की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने किसी तरह विवाद शांत कराया
खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फील्ड यूनिट की टीम बुलाई। फील्ड यूनिट ने फंदे से शव को नीचे उतारा। घटना की खबर फैलते ही सैकड़ो ग्रामीण इकट्ठा हो गए। मृतका के मायके और ससुरालीजनों के बीच विवाद  हो गया। पुलिस ने किसी तरह विवाद शांत कराया। सीओ सुशील दुबे ने बताया घटना की जांच की जा रही है। पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने बच्चों को जहर देकर जान दी है, जिसमें एक बच्चे की मौत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें