फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बेटी की विदाई से पहले गश खाकर गिरी मां की मौत, अंतिम संस्कार के बाद हुई विदाई की रस्म

Tue, 15 Apr 2025 10:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: बेटी की विदाई से पहले रो रही मां गश खाकर गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई। मंगलवार को अंतिम संस्कार के बाद बेटी की विदाई हुई। घटना से हर आंख नम हो गई।
विज्ञापन
महिला की फाइल फोटो व गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेटी की विदाई से पहले रो रही मां गुड्डी देवी की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। इससे शादी वाले घर में मातम पसर गया। मां की मौत बेटी की हालत भी बिगड़ गई, उसे रात में अस्पताल ले जाया गया। अगले दिन मां की अर्थी उठने के बाद गमगीन माहौल में बेटी की विदाई की गई।

विज्ञापन


बिधूना कोतवाली के चंदिया गांव निवासी रामचंद्र राजपूत की बेटी संगीता की शादी अछल्दा थाना के सेउपुर निवासी रामहेत के पुत्र नारायन से तय थी। सोमवार को धूमधाम से बरात आई। हंसी-खुशी द्वारचार की रस्में पूरी हुईं। देर रात घर में भांवरों और कलेवा के बाद विदाई की रस्म की तैयारी हो रही थी।

इस बीच संगीता की मां गुड्डी देवी (45) जोर-जोर से रोने लगीं। परिजनों ने उन्हें संभाला, तभी वह गश खाकर गिर पड़ीं। परिजन उन्हें होश में लाने की कोशिश करते रहे, लेकिन कुछ ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में मातम पसर गया। अपने सामने मां की मौत से संगीता की भी हालत बिगड़ गई। उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ। उधर, मंगलवार को गुड्डी देवी का अंतिम संस्कार किया गया। उसके बाद शाम को गमगीन माहौल में संगीता की विदाई की गई। मां की मौत से उसकी आंखों से आंसू नहीं थम रहे थे। परिवार के लोगों ने उसे ढांढस बंधाकर विदा किया। दूल्हा नारायन भी इस दौरान गुमसुम रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें