फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने न दिलाया बैडमिंटन तो कक्षा चार के छात्र ने उठाया ऐसा कदम कि सिहर उठा परिवार

Thu, 09 Nov 2017 12:31 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आदित्य तिवारी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिद और डिप्रेशन लोगों को किस कदर अपनी जद में ले लेता है इसका एक मामला यूपी के फतेहपुर जिले मे सामने आया है। यहां 10 साल के एक बच्चे ने मामूली सी बात को लेकर खुद को मौत के मुह में धकेल दिया। 
विज्ञापन
Trending Videos

आदित्य तिवारी कक्षा चार का छात्र था

डेमो पिक
खागा कोतवाली क्षेत्र के हरदों गांव के नीरज तिवारी का बेटा आदित्य तिवारी कक्षा चार का छात्र था। उसने मंगलवार सुबह अपनी मां वर्षा तिवारी से बैडमिंटन खरीदने के लिए पैसे मांगे। मां ने दूसरे दिन बैडमिंटन दिलाने की बात कही तो वह गुस्सा गया। मां घरेलू काम में व्यस्त हो गई तो उसने कमरा बंद कर अपने ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा ली। 

 
विज्ञापन

दो बहनों के बीच अकेला था छात्र

डेमो पिक
आग लगते ही वह चीखते हुए बाहर भागा। परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई और उसे जिला चिकित्सालय ले गए। यहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। परिजन उसे कानपुर के निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। छात्र दो बहनों के बीच अकेला था। कोतवाल एके राय ने बताया परिजनों ने पुलिस को जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें