फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मदर डेयरी चलाएगी पराग का प्लांट, ट्रॉयल शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। निरालानगर स्थित पराग डेयरी के आधुनिक प्लांट को अब मदर डेयरी चलाएगी। इसे लेकर नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड और पराग डेयरी के अधिकारियों के बीच हुआ करार हुआ है। अभी ट्रॉयल चल रहा है। आने वाले 15 दिन में ट्रॉयल पूरा कर दिया जाएगा। इस ट्रॉयल के सफल होने से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। नाम पराग ही रहेगा।
विज्ञापन



पराग डेयरी का प्लांट 2017 में तैयार हुआ था। इसमें जापानी तकनीक की मशीनें लगी हैं। इसमें दो लाख लीटर दूध और दो लाख लीटर का पाउडर प्लांट है। इस प्लांट को चलाने की कवायद पिछले पांच साल से चल रही है। कई बार तो पराग ने खुद ही ट्रॉयल किया लेकिन मानव बल के अभाव में यह सफल नहीं हो सका। यही हाल कन्नौज स्थित काऊ मिल्क प्लांट का है। अब नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने दोनों प्लांट को मदर डेयरी के हवाले कर दिया है। इन दिनों मदर डेयरी के अधिकारी प्लांट में लगी मशीनों का ट्रॉयल कर रहे हैं। यह ट्रॉयल 15 दिन में पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद मदर डेयरी ही अपने हिसाब से संचालन करेगी। वहीं, नेशनल डेयरी और मदर डेयरी के बीच हुए करार के अनुसार पराग जितना दूध मदर डेयरी को देगा, उसके एवज में डेयरी पराग की पैकिंग कर दूध उपलब्ध कराएंगे। इसके बाद यह बाजार में बिक्री होगा।



अभी 800 लीटर आ रहा है दूध

पराग डेयरी में अभी इटावा और कानपुरनगर से 800 लीटर दूध आ रहा है जब प्लांट का संचालन शुरू होगा तो अधिकारी आसपास जिलों से दूध की मात्रा बढ़ाने के लिए पशुपालकों से वार्ता करेंगे। हालांकि अभी दूध लखनऊ से ही पैक होकर जिले में आ रहा है। यह 68 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
विज्ञापन




-

कन्नौज और कानपुर के प्लांट का संचालन मदर डेयरी करेगी। नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड और मदर डेयरी अधिकारियों के बीच करार हुआ है। मदर डेयरी प्लांट को दूध उपलब्ध कराएगी, दूध पैक करके देंगे। इसके बाद बाजार में पराग नाम से ही बिक्री करेंगे। - सुनील कुमार, महाप्रबधंक, पराग डेयरी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें