फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: शहर में सबसे ज्यादा पनकी व बारासिरोही क्षेत्र में बिकी जमीनें, एक सप्ताह में हुईं 1202 रजिस्ट्रियां

Tue, 01 Apr 2025 04:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: एआईजी स्टांप श्याम सिंह बिसेन ने बताया कि दो-तीन अप्रैल तक रजिस्ट्री की पूरी स्थित साफ हो सकेगी। हालांकि, सामान्य महीनों में भी सदर तहसील में करीब चार हजार से अधिक रजिस्ट्रियां हो जाती हैं। मार्च माह और नवरात्र के चलते इस माह कुछ ज्यादा आय होने की संभावना है।
विज्ञापन
केडीए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जमीन के लगातार बढ़ते दामों के बीच खरीदारों की संख्या भी बढ़ रही है। चालू वित्तीय वर्ष के बीते 11 माह में सदर तहसील क्षेत्र में 60 हजार रजिस्ट्रियां हुई हैं। इसमें सबसे ज्यादा 16,173 रजिस्ट्रियां शहरी क्षेत्र के पनकी, रतनपुर, मिर्जापुर, बारासिरोही और नया शिवली रोड में प्लॉटों की खरीद-बिक्री की गई हैं। जिले में फरवरी तक कुल 95,461 रजिस्ट्रियां हुईं। इनसे 8,73,9,80,000 रुपये की आय निबंधन विभाग को हुई। यह बीते वर्ष की तुलना में फरवरी तक करीब 60.63 करोड़ रुपये अधिक है।

विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2023-24 में जिले को करीब 13.63 अरब रुपये का लक्ष्य मिला था। इसके सापेक्ष 97,023 रजिस्ट्रियों से करीब 8.13 अरब रुपये की आय हुई थी। यानी 69.82 फीसदी राजस्व की प्राप्ति हुई। वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले को सालाना 13.70 अरब रुपये राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य मिला था। इसके सापेक्ष फरवरी तक करीब 8.74 अरब यानी 73 फीसदी लक्ष्य की प्राप्ति हो चुकी है। मार्च माह के अंत तक आय में और बढ़ोतरी होगी। मार्च माह में 27 तारीख तक सात हजार से अधिक रजिस्ट्रियां हुईं।

एक सप्ताह में कुल 1202 रजिस्ट्रियां हुईं
फरवरी माह में कुल 7,112 रजिस्ट्रियां हुई थीं। जनवरी माह में 7683 और दिसंबर माह में 8476 रजिस्ट्रियां हुईं थीं। उधर, एक सप्ताह में कुल 1202 रजिस्ट्रियां हुईं, जिसमें 22.99 करोड़ रुपये की आय हुई। एक सप्ताह पहले कल्याणपुर क्षेत्र में एक वकील की हत्या कर दी गई थी। उसके चलते सभी वकील 28 मार्च से हड़ताल पर चल रहे हैं। सदर तहसील में रविवार को 149 और सोमवार को 23 रजिस्ट्रियां हुईं।  नर्वल, बिल्हौर और घाटमपुर तहसीलों में चार से पांच ही रजिस्ट्रियां हो सकीं।

इस माह कुछ ज्यादा आय होने की संभावना
एआईजी स्टांप श्याम सिंह बिसेन ने बताया कि दो-तीन अप्रैल तक रजिस्ट्री की पूरी स्थित साफ हो सकेगी। हालांकि, सामान्य महीनों में भी सदर तहसील में करीब चार हजार से अधिक रजिस्ट्रियां हो जाती हैं। मार्च माह और नवरात्र के चलते इस माह कुछ ज्यादा आय होने की संभावना है। जिले में कानपुर सदर, बिल्हौर, घाटमपुर, नरवल में तहसील हैं। इनमें सबसे ज्यादा सदर तहसील क्षेत्र में 60,669 रजिस्ट्रियां और सबसे कम घाटमपुर तहसील में 9907 रजिस्ट्रियां हुईं। बाकी रजिस्ट्रियां अन्य दो तहसील क्षेत्रों में हुईं।

एक नजर आंकड़ों पर वर्ष 2024 -25

तहसील    रजिस्ट्री संख्या       आय (लाख में)
सदर           60669                 76418
बिल्हौर        13635                 3441
घाटमपुर      9791                   1765
नरवल         11250                 4843

चालू वित्तीय वर्ष में 13.70 अरब रुपये का लक्ष्य निबंधन विभाग को दिया गया है। इसके सापेक्ष करीब 73 फीसदी लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। विभाग लगातार लक्ष्य में बढ़ोतरी कर रहा है।  -श्याम सिंह बिसेन, एआईजी स्टांप
विज्ञापन

एक सप्ताह में हुईं 1202 रजिस्ट्रियां, 23 करोड़ की आय
वित्तीय वर्ष 2024-25 की रजिस्ट्री का अंतिम दिन व नवरात्र का दूसरा दिन होने के वजह से सोमवार को सदर तहसील में रजिस्ट्री कराने वालों की भीड़ रही। कुल 23 रजिस्ट्रियां हुईं। अन्य तीन तहसीलों में चार से पांच रजिस्ट्रियां हुईं। एक हफ्ते में कुल 1202 रजिस्ट्रियां हुईं। जिसमें 22.99 करोड़ रुपये की आय हुई। एक सप्ताह पहले कल्याणपुर क्षेत्र में एक वकील की हत्या कर दी गई थी। उसके चलते सभी वकील 28 मार्च से हड़ताल पर चल रहे हैं। सदर तहसील में रविवार को 149 और सोमवार को 23 रजिस्ट्रियां हुईं। नर्वल, बिल्हौर और घाटमपुर तहसीलों में चार से पांच ही रजिस्ट्रियां हो सकीं। एआईजी स्टांप श्याम सिंह बिसेन ने बताया कि दो तीन अप्रैल तक रजिस्ट्री की पूरी स्थित साफ हो सकेगी। हालांकि, सामान्य महीनों में भी सदर तहसील में करीब चार हजार से अधिक रजिस्ट्रियां हो जाती हैं। मार्च माह और नवरात्र के चलते इस माह कुछ ज्यादा आय होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें