पांच अन्य सड़कों का निर्माण शुरू कराने की तैयारियां
इससे सीएम ग्रिड योजना फेज-1 के तहत घंटाघर-ग्रीन पार्क रोड, कल्याणपुर-बगिया क्रॉसिंग-केसा चौराहा रोड, बसंत विहार चौराहे से किदवईनगर वाई-वन ब्लॉक, यशोदानगर-गोपालनगर रोड और बर्रा बाईपास को हमीरपुर रोड से जोड़ने वाली कर्रही (चंद्रयान) रोड का निर्माण शुरू हो गया है। फेज-2 के तहत नौबस्ता बंबा-खाड़ेपुर रोड सहित पांच अन्य सड़कों का निर्माण शुरू कराने की तैयारियां की जा रही हैं।
करेत्तर मद में लगभग 506 करोड़ रुपये वसूली
शासन ने नगर निगम के लिए वित्तीय वर्ष में 2024-2025 में गृहकर के मद में वसूली के लिए 500 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया था। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि 31 मार्च तक कर और करेत्तर मद में लगभग 506 करोड़ रुपये वसूली हुई है, जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 में 389 करोड़ रुपये की वसूली हुई थी, हालांकि तब भी निर्धारित लक्ष्य से ज्यादा वसूली हुई थी।
लक्ष्य से ज्यादा वसूली
उससे पहले के वित्तीय वर्ष में भी लक्ष्य से ज्यादा वसूली की गई थी। जलकल विभाग के महाप्रबंधक आनंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि वित्तीय वर्ष में 2024-2025 में जलकर और सीवर कर के मद में 200 करोड़ रुपये वसूली हुई है, जबकि उससे पहले के वित्तीय वर्ष में 170 करोड़ रुपये वसूली हुई थी। ज्यादा वसूली होने से पानी आपूर्ति, सीवर सिस्टम सुधरेगा।