फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दर्जन से अधिक ट्रेनें पुन: बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गोरखपुर जंक्शन पर पुरानी पिट लाइन संख्या-1 के ब्लॉकिंग और पुरानी पिट लाइन संख्या-2 को हटाने के लिए मेगा ब्लॉक लिया गया था। पूर्व में निरस्त ट्रेनों, आंशिक निरस्त व अस्थाई विस्तार की अवधि में संशोधन किया गया है। इसके अलावा दिल्ली मंडल के दिल्ली सहादरा-साहिबाबाद स्टेशनों के बीच री-गर्डरिंग कार्य होना था। इसे तकनीकी कारणों से स्थगित कर दिया गया है। कार्य के स्थगित होने से पूर्व में निरस्त, आंशिक निरस्त व मार्ग परिवर्तित 32 ट्रेनों को रीस्टोर (पुन: संचालन) किया गया है।
विज्ञापन

उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 05053 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक अब 13 फरवरी तक निरस्त रहेगी। 05054 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक 14 फरवरी तक निरस्त रहेगी। ट्रेन नंबर 01027 दादर गोरखपुर 26 फरवरी के स्थान पर 14 फरवरी तक मऊ स्टेशन तक जाएगी और मऊ-गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी। 01028 गोरखपुर-दादर 28 फरवरी की जगह 16 फरवरी तक मऊ स्टेशन से चलेगी और गोरखपुर-मऊ के बीच निरस्त रहेगी।
22921 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर 22 फरवरी के स्थान पर आठ फरवरी तक बलरामपुर स्टेशन तक जाएगी और बलरामपुर-गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी। 22922 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस 24 फरवरी के स्थान पर 10 फरवरी तक बलरामपुर स्टेशन से चलेगी और गोरखपुर-बलरामपुर के मध्य निरस्त रहेगी। ट्रेन नंबर 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर 27 फरवरी के स्थान पर 14 फरवरी तक गोंडा तक, 11056 गोरखपुर -लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक मार्च की जगह 16 फरवरी तक गोंडा स्टेशन से चलेगी।साथ ही पांच और ट्रेनों के ठहराव में परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन


पांच ट्रेनें की गईं निरस्त
जयपुर यार्ड में एयर कॉनकोर्स फेज-2 के कॉलम, गर्डर और ब्रेसिंग की लॉन्चिंग का एनआई कार्य होना है। इस कारण कई ट्रेनों को आंशिक निरस्त और मार्ग परिवर्तन किया गया है। इस रूट पर चलने वाली चार ट्रेनें नौ नवंबर से 13 दिसंबर तक निरस्त की गई हैं। साथ ही दो का मार्ग परिवर्तन और छह ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों से देरी से चलाई जाएंगी। वहीं कोहरे के मद्दनेजर रेलवे ने ट्रेन नंबर 12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस को निरस्त करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दो, छह, नाै और 13 दिसंबर को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें