फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बंदरों के आतंक से सहमे लोग, दो दिन में 20 को काटकर किया जख्मी

Fri, 21 Aug 2026 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर (कानपुर देहात)। नगर में बंदरों की तादाद तेजी से बढ़ती जा रही है। इन दिनों बंदर हिंसक हो गए हैं। आए दिन लोगों को काटकर घायल कर रहे हैं। नगर क्षेत्र में मंगलवार शाम से लेकर बुधवार तक बंदरों ने 20 से अधिक लोगों पर बंदरों ने हमला कर जख्मी कर दिया। कई बच्चों का अस्पताल में इलाज कराना पड़ा। दहशत के चलते बच्चे घर से नहीं निकल रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को गुबार निवासी राजू की पत्नी उमा (32) घर के आंगन में घरेलू कार्य कर रही थी तभी बंदरों ने हमला कर कंधे और हाथ में काट कर जख्मी कर दिया। बृहस्पतिवार को अशोक नगर निवासी विश्वजीत के शिवाय (7), पंकज की बेटी पल्लवी (12) को बंदर ने काटकर घायल कर दिया। किसी की नाक तो किसी के कान और मुंह नोंचा। कन्हैया नगर के सोमदेव के बच्ची निशा व मोनिका को भी बंदरों ने नोचकर घायल कर दिया। इसके साथ कई बच्चों को भी खरोंच कर घायल किया। बंदरों के दहशत से राजपुर नगर में लोग बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं।
नगर के लोगों ने जिला प्रशासन से इन्हें पकड़ने की मांग की है। नगर के दीपक मिश्रा, रामू कटियार, अमित पाल, संतोष कुमार का कहना है कि बंदरों को पकड़ने की जिम्मेदारी उठाने वाले नगर पंचायत प्रशासन की लापरवाही बच्चों की जान पर बन आई है। बंदरों को पकड़वाने की जिम्मेदारी नगर पंचायत पर है लेकिन केवल यह कागजों तक सीमित है। नगर में थाना, अस्पताल मंदिर, ब्लॉक कार्यालय के साथ बस स्टैंड में बंदरों ने डेरा डाल रखा है।
विज्ञापन

................
बुजुर्ग को दौड़ाकर काटकर किया जख्मी
अटल नगर (जैनपुर) में ब़हस्पतिवार को घर के बाहर बैठे बुजुर्ग जगनंदन सिंह (75) पर बंदरों ने झुंड ने हमला कर दिया। बताया कि बंदरों से बचने को बुजुर्ग ने घर के अंदर दौड़े लेकिन बंदरों ने उन्हें दौड़ाकर गिरा लिया। बंदरों के हमले से पीठ गर्दन में खरोंचे आई। हाथ में काटकर जख्मी कर दिया। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
................
बंदरों के आतंक से अपने ही घर में नजरबंद
बंदरों के आतंक से लोगों को अपने ही घर में नजरबंद रहना पड़ रहा है। बच्चे बाहर खेलने की बजाय घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। बंदर घर के दरवाजों के लॉक को भी खोल लेते हैं और घर में घुसकर धमाचौकड़ी करते हैं।- अरशद मंसूरी, पटेल नगर राजपुर
............
नगर में पिछले कई महीनों से बंदरों ने उत्पात मचा रखा हैं। पुलिस चौकी के समीप बंदरों का झुंड सब्जी फल आदि के ठेले का सामान उठाकर भाग जाते हैं। कई बार स्कूली बच्चों पर हमला कर देते हैं। बंदरों के दौड़ाने से सड़क पर घूमने से हादसे का डर बना रहता है - वीर सिंह, व्यापारी
....................
बयान-
बंदरों की समस्या की शिकायत मिली है। बंदरों को पकड़ने के लिए बंदर पकडने वाली टीम से संपर्क किया गया है। जल्द ही टीम भेजकर बंदरों को पकड़वाया जाएगा और उन्हें दूर जंगल में छोड़ा जाएगा। - नीति त्रिपाठी, ईओ नगर पंचायत राजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें