कानपुर ग्वालटोली केखलासी लाइन में बुधवार आधी रात दबंगों ने लेनदेन केविवाद में एक घर पर धावा बोल दिया। घर पर अकेली मौजूद युवती से युवकों ने छेड़खानी की। शोर-शराबा सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोसियों को भी हमलावरों ने पीटा और कई कारों में तोड़फोड़ की। फिर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों केखिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ग्वालटोली इंस्पेक्टर रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि इलाकाई निवासी राजा का एक युवक से पांच हजार रुपए केलेनदेन का विवाद चल रहा है। बुधवार रात करीब सवा 12 बजे राजा अपने आठ साथियों ऋषभ, नीरज, बॉक्सर, अभिषेक तिवारी, आशीष, करन, भीपा व लल्लू घोष केसाथ युवक के घर पहुंच गए। इस दौरान घर पर केवल एक युवती मौजूद थी।
जब उसने दरवाजा खोला तो राजा व उसकेसाथी उसके अश्लील हरकतें करने लगे। जब उसने विरोध किया वह गाली-गलौज कर पीटने लगे। युवती के चीखन-चिल्लाने की आवाज सुनकर उनकेपड़ोसी विशाल, विकास व उसकी मां सहित चार लोग वहां पहुंचे। उन्होंने युवती बचाने की कोशिश करने लगे। यह देख युवक इन चारों पर हमला कर दिया।
चारों की पिटाई करने केबाद मोहल्ले में खड़ी कारों केशीशे भी तोड़े। पीड़ित केमुताबिक जब सभी युवक वहां से जाने लगे तो एक दो राउंड फायरिंग भी की। हालांकि पुलिस फायरिंग की बात से इनकार कर रही है। इंस्पेक्टर केमुताबिक तहरीर के आधार पर नौ युवकों पर नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। घटना के बाद से भी आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही।
घटना के वक्त घर पर सिर्फ युवती ही मौजूद थी। उसी से युवकों ने अभद्रता कर छेड़खानी की। वहीं उसकेपड़ोसियों ने भी पुलिस को पूरी घटना बताई मगर पुलिस ने केवल मारपीट, गाली गलौज, बलवा आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। छेड़खानी की धारा नहीं लगाई गई है। पुलिस छेड़खानी की बात से भी इनकार कर रही है।दबंगों ने जय प्रकाश, ओम प्रकाश, दुर्गा शंकर शुक्ला, विष्णु शुक्ला व राम मनोहर यावद की कारों में तोड़फोड़ की।