फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: छेड़छाड़ से आजिज छात्रा ने खाया जहर, हालत गंभीर

Thu, 18 Mar 2021 03:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
उन्नाव जिले में छेड़खानी से आजिज 12वीं की छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। उसे गंभीर हालत में कानपुर बिठूर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। सफीपुर कोतवाली के परियर क्षेत्र की 18 वर्षीय कक्षा 12 की छात्रा का आरोप है कि स्कूल जाते वक्त गांव का लवकुश उससे कई दिनों से छेड़छाड़ कर रहा था।
विज्ञापन


गुरुवार को भी उसने रास्ते मे रोककर छेड़छाड़ की। स्कूल न जाकर घर लौटी छात्रा ने जहरीला पदार्थ खा लिया।  हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे कानपुर बिठूर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है छात्रा की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। सीओ सफीपुर कृपाशंकर ने बताया कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें