फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोक्षदायिनी को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया

Sat, 26 Dec 2015 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जाजमऊ स्थित सिद्धनाथ धाम गंगा तट पर मां गंगा महोत्सव में शुक्रवार को मोक्षदायिनी को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया गया। समारोह में मां गंगा का विधि विधान से पूजन अर्चन हुआ।
विज्ञापन


इसमें जगत गुरु शंकराचार्य, मुख्यमंत्री के निजी सचिव विकास शेट्टी शामिल हुए। श्री मां गंगा सेवा समिति द्वारा संत श्री नेपाली बाबा की 39वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने मां गंगा की उपयोगिता, धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए, इसे दूषित न करने की अपील की। शहनाई वादक मुन्नन मास्टर ने मंत्रमुग्ध किया।

गायकों ने मां गंगा के सम्मान में गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राज्यमंत्री जगदेव सिंह यादव, राज्य मंत्री आत्मा प्रकाश शुक्ला, राज्य मंत्री अरुणा कोरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री प्रकाश जायसवाल, संयुक्त संघर्ष समिति से पूर्व सपा उपाध्यक्ष हाजी फैय्याज अहमद, शारिक फैय्याज व तारिक, आनंद त्रिवेदी, पप्पू, सुमित, राजेश, विजय चौरसिया व समिति के अध्यक्ष विनोद गुप्ता, महामंत्री पं. अनिल शर्मा, सत्यप्रकाश गुप्ता, राजेश वर्मा, इमरान सिद्द्की ने शिरकत की। इस दौरान भंडारा भी चला और महाआरती की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें