प्रधानमंत्री मोदी का इस तरह से जताया गया विरोध
- फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी से नाराज सपा और कांग्रेस नेताओं ने कानपुर रैली में आये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध जताया। विरोधस्वरूप कुछ जगहों पर काले गुब्बारे हवा में उड़ाये गए तो कुछ नेताओं ने मोदी का पुतला भी फूंका। पुलिस की मुस्तैदी से कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
सोमवार को समाजवादी पार्षद दल के द्वारा प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी को नोट बंदी का विरोध करते हुए काले गुब्बारे छोड़े। इस दौरान पार्षद हाजी सुहैल अहमद ,अर्पित यादव,राकेश साहू,आलोक यादव,नवीन पण्डित,महेंद्र प्रताप सिंह,शिब्बू अंसारी,आबिद अली,सारिया,आलोक दुबे,जाकिर हुसैन ,रशीद अली आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे। उधर कचहरी में कांग्रेसियों और कुछ वकीलों ने पीएम का पुतला फूंक कर अपना विरोध जताया।