देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कुशल नेतृत्व के लिए जहां पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवा चुके हैं। वहीं इन दिनों बाजारों में भी मोदी की लोकप्रियता कम होने का नाम नहीं ले रही है। राजनीति के अखाड़े में देश को नई ऊंचाई पर ले जाने वाले प्रधानमंत्री अब रक्षाबंधन पर बहनों की पहली पसंद बन गए हैं।
कानपुर के लाल बंगला बाजार में मोदी राखी की धूम है। रक्षा सूत्र में मोदी की तस्वीर बनी ये राखियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। महिलाएं और युवतियां भी इन राखियों को खासा पसंद कर रही हैं।
बाजार में स्वदेशी राखियों की धूम है। दुकानदार रमेश कुमार ने बताया कि इस बार वे चीनी राखियां खरीदकर नहीं लाए हैं। स्वदेशी राखियां ही बेच रहे हैं। जिनका बजट कम है, वे धागे की बनी राखियां खरीद रही हैं। इसकी कीमत पांच रुपये तक है। वहीं चांदी की बनी राखियां 650 रुपये तक की हैं।