फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: ग्लैमर वर्ल्ड में छाने की इच्छा रखने वालों के लिए इस मॉडल ने दिए हैं कुछ खास टिप्स

Sat, 02 Sep 2017 10:15 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 8
मॉडल कल्पना प्रेमशंकर
आज के दौर में लड़कियां मॉडलिंग इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब हो रही हैं इसलिए अगर आपकी बेटी ग्लैमर वर्ल्ड में अपना करियर बनाने की सोच रही है तो उसे बिल्कुल भी निराश न करें। इस क्षेत्र में भेजने से पहले अपनी बेटियों को अच्छे-बुरे की सीख जरूर दें। उन्हें समझायें अपने मूल्यों से कभी समझौता न करें। उसकी इच्छा का विरोध कतई न करें। बल्कि उसे प्यार से समझायें कि वह पहले अपनी पढ़ाई पूरी करे। फिर मॉडलिंग में अपना भविष्य बनाने के लिए प्रयास करे।
विज्ञापन

2 of 8
कल्पना प्रेमशंकर
यह कहना है मॉडल/एक्ट्रेस कल्पना प्रेमशंकर का। कानपुर की कल्पना आज मॉडलिंग की दुनिया में बड़ा नाम कमा रही है। मंधना की प्रोफेशनल मॉडल और एक्ट्रेस कल्पना प्रेम शंकर टीवी, न्यूजपेपर, ई-कॉमर्स वेबसाइट और विज्ञापनों में छाने के बाद अब बॉलीवुड में भी एंट्री कर चुकी है। कल्पना ने ‘अमर उजाला’ से खास बातचीत में उन अभिभावकों को बड़ा संदेश दिया है जो किसी न किसी डर से अपनी बेटी को मॉडलिंग या एक्टिंग जैसे ग्लैमर वर्ल्ड के तमाम पेशों में भेजने से रोकते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 8
अमेजॉन के एड में कल्पना प्रेमशंकर
प्रोफाइल
नाम- कल्पना प्रेम शंकर (प्रोफेशनल मॉडल, एक्टर)
जन्म- 11 अक्टूबर 1992
पिता- प्रेम शंकर प्राइवेट नौकरी करते हैं
मां- शर्मिला
भाई- अजय प्रेमशंकर पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर  
बहन- अर्चना फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रही     
शिक्षा- ग्रेजुएशन 2014
उपलब्धि- मिस यूपी रनरअप 2013, लखनऊ में एक्टर राहुल रॉय ने किया सम्मानित 
निवासी- मंधना, कानपुर नगर 
 

4 of 8
एक्ट्रेस कल्पना प्रेमशंकर
कल्पना ने कहा क‌ि मॉडल‌िंग की दुन‌िययि में आने वाली लड़क‌िययिं के ल‌िए पढ़ाई पूरा करना इसलिए जरूरी है क्योंकि अगर वह मॉडलिंग क्षेत्र में सफल नहीं हो पायी तो आगे चलकर किसी और क्षेत्र में अपना करियर बना सकेगी। वैसे तो हर लड़की को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट सीखना जरूरी होता है लेकिन ऐसा क्षेत्र जहां पर कार्य के लिए लड़कियों को अलग-अलग शहरों में जाना पड़ता है और जाने-अनजाने लोगों से मिलना भी पड़ता है, ऐसे में जरूरी है कि अपनी बेटी को मार्शल आर्ट जरूर सिखाना चाहिये। ताकि वह बुरी स्थिति आने पर अपनी आत्मरक्षा कर सके।
 
विज्ञापन

5 of 8
फ्लिपकार्ट के एड में कल्पना प्रेमशंकर
इसके अलावा अपनी बेटी को इस क्षेत्र में आने से पहले यह बात अच्छी तरह सीखायें कि उनके पास किसी भी गलत काम को नहीं करने का पूरा अधिकार है। उनकी इच्छा के बिना कोई भी व्यक्ति उनसे कोई काम नहीं करा सकता है। उन्हें समझायें कि सफलता चाहे लंबे समय बाद मिले लेकिन जल्दी सफलता पाने के लिए किसी भी तरह का गलत काम बिल्कुल भी न करें।

 
विज्ञापन

6 of 8
मॉडल कल्पना प्रेमशंकर
घरवालों ने मेरा पूरा सपोर्ट किया
कल्पना प्रेम शंकर बताती हैं कि मॉडलिंग में जाने की इच्छा जब उन्होंने अपने घर पर जताई तो किसी ने विरोध नहीं किया बल्कि आगे बढ़ने के लिए और प्रेरित किया। कल्पना बताती हैं कि ग्रेजुएशन लास्ट इयर चल रहा था तभी मैने अपनी लाइफ का पहला स्टेज किया और मिस कानपुर में मॉडल ऑफ द इयर का टाइटल हासिल किया।
विज्ञापन

7 of 8
एक्टर/मॉडल राहुल रॉय के साथ कल्पना प्रेम शंकर मिस यूपी 2013 का ताज पहने हुए
इसके बाद अगले ही साल 2014 में लखनऊ में मिस यूपी टैलेन्ट में सेकेंड रनर अप बनी। जज बनकर आए बॉलीवुड के फेमस एक्टर और मॉडल राहुल रॉय ने जब मुझे स्टेज पर बुलाया तो मानो मैं कोई सपना देख रही थी। इसके बाद लगातार कई प्रिंट शूट के काम मिलना शुरू हो गए।
 
विज्ञापन

8 of 8
ई-कॉमर्स वेबसाइट के विज्ञापनों में कल्पना प्रेम शंकर
अमेजॉन, फ्लिपकार्ट, फिनोर्मो जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइट के लिए कराये गए फोटो शूट लोगों को खूब पसंद आये। आज 70 से ज्यादा ब्रांड्स के अलग-अलग गारमेन्ट्स के एड पर मेरा ही चेहरा दिख रहा है। साबुन, डिटर्जेन्ट पाउडर के विज्ञापनों में काम करने के अलावा कल्पना ने इसी साल बॉलीवुड में अपने एक छोटे से रोल से इंट्री कर दी है। कानपुर में शूट हुई फिल्म ‘होटल मिलन’ में कल्पना ने फिल्म एक्टर कुनाल रॉय कपूर और जीशान कादरी के साथ स्क्रीन शेयर किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें