फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा की तैयारी को जारी किया मॉक टेस्ट लिंक, घर बैठे ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते अभ्यर्थी

Tue, 01 Sep 2020 09:06 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
स्टूडेंट
विज्ञापन
उप्र संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (जेईईसी) ने पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए मॉक टेस्ट की सुविधा उपलब्ध कराई है। इससे अभ्यर्थी घर बैठे ऑनलाइन टेस्ट देकर परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। इस टेस्ट का प्रारूप ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा की तरह ही होगा।
विज्ञापन


इसका लिंक परिषद की वेबसाइट jeecup.nic.in पर उपलब्ध है। प्रवेश परीक्षा 12 सिंतबर को ऑफलाइन और 15 सितंबर को ऑनलाइन होनी है। जेईईसी के सचिव एसके वैश्य ने कहा कि इस व्यवस्था से छात्रों को परीक्षा की तैयारी करने में काफी मदद मिलेगी।  

मॉक टेस्ट में परीक्षा की तरह 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। इन्हें 180 मिनट में पूरा करना होगा। प्रत्येक प्रश्न चार अंक के हैं। एक उत्तर गलत होने पर एक नंबर (एक चौथाई) की कटौती की जाएगी। यह टेस्ट परीक्षा देने वाले हर छात्र के लिए निशुल्क है। बताया कि एडमिट कार्ड परीक्षा केआठ दिन पहले परिषद की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें