फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाक से चलाते हैं मोबाइल, किसानों के लिए बनाएंगे गुड़ का साथी एप

Thu, 21 Jan 2021 03:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
दिव्यांग छात्र अनंत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक अंगुली से लैपटॉप और नाक से मोबाइल चलाने वाले दिव्यांग छात्र अनंत ने किसानों की मदद के लिए गुड़ का साथी एप बनाने का आइडिया दिया है। इस एप की मदद से किसान बिना बिचौलियों की मदद लिए गुड़ सीधे व्यापारियों को बेच सकेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की स्कीम वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के तहत एकेटीयू ने भी सभी तकनीकी संस्थानों से उनके जिले की समस्या पर आइडिया मांगे थे। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट प्रतियोगिता में 157 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था। टॉप-6 आइडिया चुने जाने थे।

शहर से केवल अनंत का चयन टॉप-6 में हुआ है। डॉ. अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर हैंडीकैप्ड कॉलेज के बीटेक कंप्यूटर साइंस के तृतीय वर्ष के छात्र अनंत के प्रोजेक्ट मेंटर शिक्षक रोहित शर्मा हैं। अनंत ने बताया एप में गुड़ बनाने वाले किसानों को ऑनलाइन जोड़ना होगा।
विज्ञापन


व्यापारियों, खरीदारों और किसानों का सीधा संपर्क कराया जाएगा। एप में रजिस्टर करने के बाद किसान गुड़ की कीमत स्वयं तय कर सकेंगे और मार्केटिंग भी कर सकेंगे। एप हिंदी में होगा। इसके प्रोटोटाइप को डेवलप करने के लिए विवि की ओर से 12 हजार रुपये दिए गए हैं। अगले माह में प्रोटोटाइप प्रस्तुत करना है। इस उपलब्धि पर संस्थान की डायरेक्टर प्रो. रचना अस्थाना, कंप्यूटर साइंस के विभागाध्यक्ष रोहित शर्मा, मीडिया प्रभारी मनीष सिंह राजपूत, प्रो. नागपाल ने उनको बधाई दी।

बनना चाहते हैं सॉफ्टवेयर इंजीनियर
अनंत जन्म से गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं पर कभी भी हिम्मत नहीं हारी। पैर से लेकर धड़ तक की मांसपेशियां काम नहीं करती हैं। केवल एक अंगुली ही काम करती है। बिरहाना रोड में रहने वाले अनंत के पिता अजय वैश्य बिजनेसमैन और मां ज्योति गृहिणी हैं। अनंत कहते हैं कि अभिभावकों की सहायता से वह सभी काम करते हैं। परीक्षा के दौरान उनको राइटर मिलता है। अनंत का सपना सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें