फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मोबाइल नंबर ने खोल दी डाकघर के घोटाले की पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर। उप डाकघर में सालों से चल रहे फर्जीवाड़े का खुलासा महज एक मोबाइल नंबर जुड़वाने की कोशिश से हुआ। अगर खाताधारक आकांक्षा चौरसिया मोबाइल नंबर अपडेट कराने नहीं पहुंचतीं तो घोटाला सामने आने में और वक्त लग सकता था। इस बीच कई और लोगों की जीवनभर की कमाई भी धांधली की भेंट चढ़ सकती थी।
विज्ञापन

आकांक्षा ने बताया कि माता-पिता के निधन के बाद 26 अक्तूबर को खाते में अपना मोबाइल नंबर जुड़वाने के लिए कानपुर मुख्य डाकघर पहुंचीं। वहां बताया गया कि उनका खाता घाटमपुर उप डाकघर में है इसलिए मोबाइल नंबर वहीं अपडेट होगा। 31 अक्तूबर को घाटमपुर उप डाकघर पहुंचने पर कर्मचारियों ने बताया कि उनका खाता सिस्टम में नहीं दिख रहा है। पासबुक को भी फर्जी बता दिया। माता-पिता की जमा रकम और खाता गायब होने पर उन्होंने उसी दिन विभाग के उच्चाधिकारियों से शिकायत की।
आकांक्षा के मुताबिक, शिकायत की भनक लगने पर कथित एजेंट शैलेंद्र ने 25 लाख रुपये का एडवांस चेक देकर 12 नवंबर तक रकम लौटाने की मोहलत मांगी। इसी बीच मामले की जानकारी गांव के अन्य लोगों को हो गई। इसके बाद खाताधारक अपने खाते और जमा रकम की जांच कराने डाकघर पहुंचने लगे। एक-एक कर फर्जीवाड़े की परतें खुलती गईं और मामला करोड़ों रुपये के घोटाले तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें