फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कचहरी की पार्किंग में कब्जे का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। करोड़ों रुपये खर्च कर कचहरी में बनाई जा रही मल्टीलेवल पार्किंग में कब्जे की कोशिशें की जा रही है। मल्टीलेवल कार पार्किंग परिसर में कुछ लोग रात में अस्थायी निर्माण करा रहे हैं। इसका खुलासा निर्माण करा रही कार्यदायी संस्था जल निगम (नगरीय) की सीएंडडीएस ने किया है। सीएंडडीएस के परियोजना प्रबंधक ने कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सीएंडडीएस के परियोजना प्रबंधक एसके वर्मा ने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को भेजे पत्र में बताया है कि कुछ व्यक्ति रात के समय पार्किंग परिसर में अस्थायी निर्माण कर कब्जे का प्रयास कर रहे हैं। आशंका जताई कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो पार्किंग संचालन शुरू होने के बाद परिसर को खाली कराना मुश्किल होगा। इससे पार्किंग के प्रवेश और निकासी मार्ग, वाहनों की आवाजाही और प्रबंधन में बाधा आ सकती है।


334 कार, 100 बाइक की क्षमता
पार्किंग का निर्माण 47.83 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। इसमें 334 कार और 100 बाइक खड़ी करने की क्षमता है। भूतल पर 11 दुकानें भी बनाई गई हैं। वाहनों के प्रवेश और निकासी के लिए अलग-अलग दो द्वार हैं। परिसर के चारों ओर सीसी रोड भी तैयार है। छत पर कैफेटेरिया की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन




बाउंड्रीवाल का काम भी अधूरा

पार्किंग परिसर की सुरक्षा के लिए पीछे की तीनों ओर बाउंड्रीवाल का निर्माण होना है। स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी आरके तिवारी ने बताया कि इसकी पत्रावली तैयार हो गई है। जल्द टेंडर प्रक्रिया कर काम शुरू कराया जाएगा। पार्किंग का थर्ड पार्टी निरीक्षण भी कराया जा चुका है।


अभी सड़क पर करते हैं पार्किंग
कचहरी मल्टीलेवल पार्किंग के शुरू होने के बाद कचहरी व आसपास की सड़कों पर होने वाली पार्किंग की समस्या खत्म होने की उम्मीद है। वीआईपी रोड पर भी लोग अपने वाहन खड़े करते हैं। इससे जाम की स्थिति बनी रहती है। हालांकि, परेड और फूलबाग की मल्टीलेवल पार्किंग का उपयोग स्थानीय कारोबारी व कस्टमर्स नहीं करते हैं। लोग बाहर ही अपने वाहन खड़े कर चले जाते हैं।
विज्ञापन


वर्जन
मामला संज्ञान में आया है। जल्द पार्किंग को शुरू करना है इसलिए जो समस्या आ रही है उसे दूर कराया जा रहा है। - अर्पित उपाध्याय, नगर आयुक्त्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें