फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक एमएलसी के दोबारा चुनाव में 72.25 फीसदी वोटिंग

Tue, 07 Feb 2017 12:49 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में शिक्षक एमएलसी का चुनाव
विज्ञापन
सोमवार को दोबारा हुए शिक्षक एमएलसी चुनाव में पुरुषों से ज्यादा उत्साह महिला मतदाताओं में दिखा। शाम 4 बजे तक कुल 72.25 फीसदी वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा कानपुर देहात जिले में 75.9 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। तीन फरवरी को रद्द हुए चुनाव की अपेक्षा सोमवार को मतदान कम रहा। कानपुर में तीन फरवरी को 74 फीसदी वोटिंग हुई थी जो सोमवार को 70.17 फीसदी रही। कानपुर देहात में 80.83 फीसदी हुई थी जो 75.09 फीसदी रही। इसी तरह उन्नाव में तीन फरवरी को 88 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी जो सोमवार को महज 70.69 फीसदी रह गई। तीन फरवरी को वोटिंग का कुल प्रतिशत 80.94 फीसदी रहा था, जो सोमवार से 8.69 फीसदी ज्यादा था। 
विज्ञापन


दुबारा चुनाव होने के कारण आयोग ने प्रेक्षक आरसी श्रीवास्तव को भेजा था। प्रेक्षक ने चुनाव के दौरान कई पोलिंग स्टेशनों का जायजा लिया। सुबह आठ बजे से वोटिंग शुरू हुई, लेकिन ज्यादातर पोलिंग स्टेशन पर साढ़े आठ बजे के बाद ही वोटर आने शुरू हुए। कमिश्नर के आदेश पर सोमवार को कंट्रोल रूम एचबीटीयू के रजिस्ट्रार शत्रुघ्न सिंह ने संभाला। कंट्रोल रूम में आने वाली हर शिकायत का तुरंत निस्तारण किया जाता रहा। सुबह नौ बजे जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा खुद कंट्रोल रूम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सभी पोलिंग एजेंट से संपर्क साधते हुए कहा कि सभी पोलिंग एजेंट को वोटर सूची लेकर बैठने दिया जाए। पोलिंग एजेंट बनने के लिए आवश्यक नहीं है कि वह वोटर हो।

कंट्रोल रूम में सेक्टर मजिस्ट्रेट पतारा ने बताया कि पुलिस बल कम होने से एजेंट मोबाइल लेकर अंदर आ रहे हैं। कंट्रोल रूम से एसडीएम घाटमपुर को जानकारी दी गई और थानाध्यक्ष को मौके पर भेजा गया। शिकायत आने पर एडीएम उन्नाव को बताया गया कि शुक्लागंज का कोई स्कूल खुला है और नगर पालिका परिषद से दो सौ मीटर की परिधि के बाहर भी बस्ता नहीं लगने दिया जा रहा है। प्रत्याशी राजबहादुर सिंह चंदेल ने शिकायत की कि इंटर कालेज किदवई नगर में एजेंट को वोटर सूची लेकर नहीं बैठने दिया जा रहा है। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज गोविंद नगर खुला होने की शिकायत पर डीआईओएस से कालेज बंद कराने को कहा गया। प्रत्याशी राजबहादुर सिंह चंदेल ने जिलाधिकारी को फोन कर शिकायत दर्ज कराई कि पोलिंग एजेंट को वोटर लिस्ट लेकर नहीं बैठने दिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि एमएलसी शिक्षक चुनाव में शांतिपूर्ण ढंग से वोटिंग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें