फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एमएलसी ने देखा घटनास्थल, एसएसपी से की शिकायत

विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एमएलसी के निरीक्षण के मिले इसी पत्थर से कार टकराने का दावा कर रहे हैं - फोटो : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एमएलसी के निरीक्षण के मिले इसी पत्थर से कार टकराने का दावा कर रहे हैं एमएलसी।
विज्ञापन

विज्ञापन
इटावा। फर्रुखाबाद एमएलसी और भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी गुरुवार को स्वयं आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पहुंचे। उन्होंने तीन जनवरी की रात परिवार की कार जिस स्थान पर हादसे का शिकार हुई है। उस जगह का निरीक्षण करके हकीकत जानने का प्रयास किया। उन्होंने कार्रवाई के लिए एसएसपी से भी बात की है। एसएसपी ने जांच करके कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


तीन जनवरी को एमएलसी प्रांशुदत्त द्विवेदी के पिता डॉ. हरिदत्त द्विवेदी, पत्नी दिशा, बच्चे अवनी, निवि और गनर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से फर्रुखाबाद लौट रहे थे। एमएलसी के अनुसार, चौपला कट के पास एक दम से कार के सामने पत्थर आ गया और उससे टकराकर कार पलट गई।
विज्ञापन

कार की रफ्तार कम होने की वजह से परिवार के लोगों को मामूली चोटें आईं। एमएलसी ने बताया कि पत्थर रखकर लूट रखने का अंदेशा लग रहा है। वह बुधवार को स्वयं एक्सप्रेसवे पर घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने करीब आधे घंटे रुककर डिवाइडर पर रखे पत्थर आदि को देखा। उन्होंने बताया कि वह घटनास्थल पर स्वयं गए थे।
विज्ञापन

उन्हें हाईवे पर घटनास्थल वाले स्थान पर एक बड़ा पत्थर मिला है। सड़क पर कार के निशान भी दिखाई दिए हैं। कहा कि एसएसपी से इस संबंध में बात की है। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें