फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एमएलसी ने विकास कार्यों में धीमी गति पर जताई नाराजगी, सुधार न होने पर कार्रवाई के दिए निर्देश

Fri, 10 Oct 2025 01:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। नगर निकायों में कराए जा रहे विकास कार्यों की गुरुवार को एमलएसी अरुण पाठक ने सर्किट हाउस में समीक्षा की। कई योजनाओं में काम की सुस्ती और शासन से मिली धनराशि समय से खर्च न किए जाने पर नाराजगी जताई। कहा आगे सिथिलता पाई गई तो कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में एडीएम प्रशासन अमित कुमार के साथ नगर निकाय के अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे। एमएलसी ने सभी निकायों के ईओ से एक-एक कर उनके नगर में चल रहे विकास कार्यों पर जानकारी ली। सड़क, बिजली, पानी व जल निकासी के हो रहे कार्यों के साथ एमआरएफ सेंटर की प्रगति जानी। उन्होंने अधिकारियाें से कहा कि कई जगह से जानकारी मिल रही कि कचरा निस्तारण को लेकर अभी तक इंतजाम नहीं किए गए हैं। लाखों की लागत से बने एमआरएफ सेंटर शोपीस बने हैं।
वहीं, कई जगह धनराशि मिलने के बाद भी काम में तेजी नहीं दिखाई जा रही है। इस पर अधिकारी चुप्पी साधे रहे। उन्हें कहा कि विकास की योजनाओं का हर हाल में समय से पूरा किया जाए। अगर आदतों में सुधार नहीं हुआ, तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मौजूद अधिशाषी अधिकारियों के अलावा जिला महामंत्री बबलू शुक्ला, विधायक प्रतिनिधि बालजी शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख राहुल तिवारी, अभिनव, आशीष, प्रभात, विनय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें