फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मिशन शक्ति के तहत चौपाल लगा छात्राओं को किया जागरूक

Fri, 10 Oct 2025 01:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। मिशन शक्ति के तहत गुरुवार को भैंसाया संविलियन विद्यालय में चौपाल का आयोजन किया गया। महिलाओं व छात्राओं को जागरूक करते हुए शासन से चलाई जा रही योजनाओं व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

महिला पुलिस कांस्टेबल अंजली, कीर्ति व नैंसी ने बताया कि आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181, 1098, 108 पर फोन कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। एडीओ पंचायत जेपी शुक्ला ने चाइल्ड एब्यूज, बालश्रम उन्मूलन, बाल विवाह रोकथाम, गुड टच व बेड टच के विषय पर विस्तार से बताया। एसआई प्रमोद दीक्षित, रामधार, निशिता, रिंकी, अनुराधा, गिरीश मौजूद रहे।
वहीं, सरवनखेड़ा के सैथा पंचायत भवन में न्याय पंचायत स्तरीय जन जागरूक अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सहायक विकास अधिकारी विमल सचान ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन व समाज कल्याण से संबंधित योजनाओं के बारे में बताया। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय से आशीष मिश्रा ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर संचालित योजनाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग से सीएचओ ऋतिक पाल ने आयुष्मान कार्ड से होने वाले लाभ के बारे में बताया। यहां सहायक विकास अधिकारी रिचा सचान, ग्राम प्रधान मोहम्मद कासिम खान, ग्राम विकास अधिकारी अनिल कटियार, अंकित, विभा पाल आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें