फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

Thu, 22 Jan 2015 02:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव, कानपुर नगर और कानपुर देहात स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना गुरुवार को होगी। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना के लिए राजकीय पालीटेक्निक रावतपुर में 14 टेबल लगाए गए हैं।
विज्ञापन


मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। रात 12 बजे तक परिणाम आने की उम्मीद है। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना से 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।

इस बार के चुनाव में 70 हजार से ज्यादा मतदाताओं ने वोट डाले हैं। कानपुर नगर, कानपुर देहात और उन्नाव के बैलेट पेपर राजकीय पालीटेक्निक आए हैं।

इनकी मतगणना एक साथ कराई जाएगी। इसी सिलसिले में प्रेक्षक और आईएएस अफसर दीपक त्रिवेदी कानपुर में डेरा डाले हैं।

एडीएम फाइनेंस एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी शत्रुघ्न सिंह और एसीएम-1 योगेंद्र कुमार ने बुधवार को ही मतगणना स्थल की तैयारी देखी।

बैलेट पेपर निकालकर मतगणना स्थल तक ले जाने, बैलेट पेपर के मिक्सिंग और मतगणना की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त कराई।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना में सात मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। 14 टेबल हैं, जिस पर चार-चार कर्मचारियों की ड्यूटी है। हर टेबल पर माइक्रो आब्जर्वर की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन


मतगणना हाल में एजेंट के बैठने की व्यवस्था की गई है। हर राउंड के मतगणना की जानकारी प्रेक्षक, रिटर्निंग आफीसर को दी जाएगी।

पोलिंग एजेंट के सामने ही मत पेटिकाएं खोली जाएंगी। बैलेट पेपर का मिलान कराके मतगणना शुरू कराई जाएगी।

इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। प्रत्याशी के अलावा मतगणना एजेंट को पालीटेक्निक परिसर में प्रवेश दिया जाएगा। मतगणना हाल में मोबाइल के साथ प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें