फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने वन विभाग के दरोगा को दी धमकी, कहा- गांव वालों को परेशान किया तो टांगें तुड़वा दूंगा

Sat, 10 Aug 2019 10:19 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दरोगा बोल रहे हो, मैं विधायक बोल रहा हूं। क्यों गांव वालों को बेवजह परेशान कर रहे हो, अगर दोबारा ऐसी गलती की तो टांगे तुड़वा दूंगा। बता देना डीएफओ को। ज्यादा दरोगागीरी न दिखाओ वरना घुसेड़कर रख दूंगा। विधायक के धमकाने का ऑडियो वन विभाग के दरोगा ने खुद वायरल करके थाने में उनके खिलाफ कार्रवाई केे लिए तहरीर दी है।

विज्ञापन


कानपुर में बिठूर रेंज के दरोगा डीके बाजपेयी ने बताया कि क्षेत्र में वन विभाग का अमरूद का बाग है, जिसकी हर साल नीलामी होती है। गांव वाले बिना नीलामी ही अमरूद तोड़ रहे थे। इस पर गांव वालों को रोका था, जिसमें से दिलीप नाम के शख्स ने उन्हें देख लेने की धमकी दी थी। दरोगा ने उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी थी।

दिलीप शुक्रवार को विधायक के पास पहुंचा और खुद ही फोन करके उसने बात कराई। विधायक को पूरी बात से अवगत कराते, लेकिन इससे पहले उन्होंने सीधे उन्हें धमकी दे डाली। इसकी शिकायत उन्होंने थाने में की है। वहीं, दरोगा को धमकाने के मामले में विधायक का पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन न तो उन्होंने मोबाइल रिसीव किया और मैसेज का जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग के दरोगा ने फोन पर धमकी देने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। बातचीत का ऑडियो भी दिया है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
- विनोद कुमार सिंह, एसओ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें