बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर
- फोटो : अमर उजाला
नाबालिग से दुष्कर्म में दोषी करार विधायक कुलदीप सेंगर की सजा को लेकर शुक्रवार को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में बहस पूरी हो गई है। मामले में बीते सोमवार को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने विधायक को नाबालिग से दुष्कर्म का दोषी पाया था।
मंगलवार को सजा पर बहस पूरी न होने पर न्यायालय ने 20 दिसंबर को सजा पर बहस की तारीख तय की थी। विधायक के परिजन, रिश्तेदारों और नजदीकियों को उम्मीद है कि जनप्रतिनिधि होने के नाते न्यायालय से राहत मिल सकती है।
विधायक के कई करीबियों ने दिल्ली में ही डेरा डाल रखा है, जबकि कई नजदीकी गुरुवार को दिल्ली निकले हैं।