फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश पर भड़का सपा का ये विधायक, कई बड़े नेताअाें संग पार्टी से दिया इस्तीफा

Fri, 27 Jan 2017 04:24 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी में बगावत के सुर तेज हाे रहे हैं
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी में सबकुछ सही हाेते नहीं दिख रहा है। अब अखिलेश के खिलाफ लामबंदी शुरू हाे गई है। समाजवादी पार्टी में कभी ऊंची पहुंच रखने वाले इटावा सदर के विधायक रघुराज सिंह शाक्या ने पार्टी से इस्तीफा देकर अखिलेश के खिलाफ माेर्चा खाेल दिया है। रघुराज के साथ पांच साै अन्य समाजवादी पार्टी के बड़े नेताअाें ने अपना इस्तीफा दे दिया है। इसमें इटावा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील यादव, अजय भदाैरिया, कृष्ण मुरारी गुप्ता, शिव प्रताप भदाैरिया, राकेश यादव जैसे नाम शामिल हैं। 
विज्ञापन

  बाेले जहां नेताजी का अपमान वहां नहीं है काेई काम
  पार्टी से इस्तीफा देने के बाद सभी नेताअाें ने एक स्वर में अखिलेश पर हमला बाेला। कहा, सपा काे जिसने बनाया अब उसी का पार्टी में अपमान किया जा रहा है। नेताजी का यह अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जहां नेताजी का अपमान हाेगा वहां काेई काम नहीं हाेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें