प्लॉट में आगजनी, फर्जी आधार कार्ड से हवाई सफर और बांग्लादेशी नागरिक डॉ. रिजवान के परिवार को भारतीय होने का प्रमाणपत्र देने के मामले में सपा विधायक दो दिसंबर से जिला जेल में बंद हैं। इरफान को कानपुर से महराजगंज जेल में शिफ्ट कर दिया गया है।
महराजगंज जेल पहुंचे सपा विधायक इरफान सोलंकी बुधवार पूरी रात जेल में करवटें बदलते रहे। जेल मैनुअल के अनुसार उन्हें आम बंदी की तरह रखा गया है। गुरुवार सुबह उन्होंने पढ़ने के लिए अखबार मांगा, लेकिन नियम के अनुसार उनको अतिरिक्त सुविधा नहीं दी गई। जेल में बने टेलीफोन बूथ से उन्होंने घर पर बातचीत की।
विज्ञापन
वहीं जिला कारागार के सामने गुरुवार को कुछ सपा नेता पहुंच गए। उन्हें पता चला था कि सपा विधायक पेशी पर जाने वाले हैं। काफी देर तक सपा नेता अपनी गाड़ी खड़ी कर इधर-उधर टहलते रहे। दरअसल, सपा के ट्वीटर हैंडल से यह जानकारी दी गई कि सपा विधायक को महराजगंज जिला जेल से कहीं और शिफ्ट करने की तैयारी है।
बताते चलें कि प्लॉट में आगजनी, फर्जी आधार कार्ड से हवाई सफर और बांग्लादेशी नागरिक डॉ. रिजवान के परिवार को भारतीय होने का प्रमाणपत्र देने के मामले में सपा विधायक दो दिसंबर से जिला जेल में बंद हैं।