फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बारिश से मित्रसेन कहिंजरी गोशाला में जलभराव

Thu, 02 Oct 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
गोशाला में बारिश के पानी के बाद हुआ जलभराव व खड़े मवेशी। संवाद
विज्ञापन
रसूलाबाद। गरज-चमक के साथ मंगलवार को हुई बारिश से मित्रसेन कहिंजरी गोशाला में जलभराव हो गया। इससे यहां संरक्षित गोवंश कीचड़ व जलभराव से परेशान रहे। जानकारी पर नायब तहसीलदार ने पहुंच कर जांच की और जल निकासी के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गोशालाओं में तमाम निर्देश के बाद भी जल निकासी के बेहतर इंतजाम नहीं हो सके हैं। हल्की बारिश होने पर कई जगह जलभराव हो जाता है। इतना ही नहीं कई जगह चारा, पानी के इंतजाम भी बेहतर नहीं हैं। मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर मित्रसेन कहिंजरी गोशाला का एक वीडियो वायरल हो गया। इसमें जलभराव के बीच गोवंश परेशान दिखे। इसकी जानकारी पर नायब तहसीलदार शिवदर्शन सिंह, कानून गो अनिल कुमार, लेखपाल योगेश कुमार मौके पर पहुंचे। पानी भरा होने की वजह से अंदर नहीं जा पाए। परिसर के चारों ओर पानी भरा देख नाराजगी जताई। मौके पर प्रधान पति व केयर टेकर को बुलाया। मौजूद कुछ ग्रामीणों ने बताया कि गोशाला में अव्यवस्थाएं हैं। इससे संरक्षित गोवंश बीमार भी पड़ रहे हैं।
कुछ दिन पहले हुई बारिश के बाद गौ रक्षा वाहिनी संगठन ने उच्च अधिकारियों से जलभराव की समस्या के समाधान की मांग की थी, जिसके बाद अस्थायी निकासी की व्यवस्था की गई थी। इस पर नायब तहसीलदार ने ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव को जल निकासी के इंतजाम कराए जाने के निर्देश दिए। प्रधान के पति विमल यादव ने बताया कि इस समस्या की जानकारी ब्लॉक अधिकारियों को दी जा चुकी है। खंड विकास अधिकारी विपुल विक्रम सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी हुई है। जल निकासी कराने के साथ लापरवाही की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

तहसीलदार संतोष कुमार ने बताया कि गोशाला का मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया है। अंदर व परिसर के पास जलभराव मिला है। जल निकासी के इंतजाम कराने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट भी उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें