फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: घाटमपुर रजबहा की कटी पटरी तीसरे दिन हुई दुरुस्त

Thu, 02 Oct 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
मटियामऊ के दुरुस्त की गई घाटमपुर रजबहा की पटरी। संवाद
विज्ञापन
रनियां। मटियामऊ गांव के पास से गुजरी घाटमपुर रजबहा की कटी पटरी बुधवार को तीसरे दिन दुरुस्त की गई। अब किसान धान की फसल में भरा पानी जल्द उतरने की आस लगाए हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मटियामऊ में बिलवाहार, गौरन बिलई, रामदीन पुरवा मजरे जुड़े हैं। बन्नाजाखा से फतेहपुर जाने वाला रजबहा मटियामऊ से निकला है। बीते सोमवार को रजबहा की पटरी कट गई थी। करीब तीन सौ बीघे धान की फसल जलमग्न हो गई थी। गौरन बिलई के सुरेंद्र सिंह, महेंद्र कुमार, रजत प्रताप, विशाल ने बताया कि इस समय धान की फसल कटने पर है। रजबहा की पटरी कटने से खेतों में पानी भर गया है। अब करीब एक माह के लिए कटाई प्रभावित हो गई है।
बीते जून में भी पटरी कट गई थी। इससे हरा चारा, सब्जी फसलों में पानी भरने से फसल खराब हो गई थी। ग्राम प्रधान पंकज कमल ने बताया कि अब करीब तीन सौ बीघे धान की फसल में पानी भरा है। किसान जल्द पानी उतरने की आस लगाए हैं। सिंचाई विभाग के जेई गोविंद शर्मा ने बताया कि रजबहा में हेड से पानी बंद करा दिया गया था। बारिश की वजह से पटरी मरम्मत नहीं हो सकी। बुधवार को कटी पटरी दुरुस्त करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें