फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2017 का आगाज कानपुर से करेगी भाजपा

Fri, 13 May 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम के लिए पालिका स्टेडियम का निरीक्षण करते उ.प्र.भाजपा बूथ गठन के प्रमुख जेपीएस राठौर , क्षेत्रीय अध्यक्ष बालचंद मिश्रा, शहर अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कानपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह विधानसभा चुनाव 2017 की तैयारियों और प्रचार का आगाज कानपुर से करेंगे। बृजेंद्र स्वरूप पार्क स्थित पालिका स्टेडियम में 4 जून को उनकी जनसभा प्रस्तावित है। इसमें कानपुर और बुंदेलखंड क्षेत्र के 19614 बूथों के अध्यक्ष, महामंत्री भी हिस्सा लेंगे। सबको चुनाव जीतने का मंत्र दिया जाएगा। इन क्षेत्रों मेें विधानसभा की 51 सीटें हैं। यूपी में विधानसभा चुनाव फरवरी-मार्च 2017 तक होने हैं।
विज्ञापन

राजनीतिक लिहाज से कानपुर मंडल महत्वपूर्ण है। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का गृह जनपद इटावा इसी मंडल में है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव कन्नौज सेे सांसद हैं। इसीलिए भाजपा ने चुनावी दांव कानपुर मंडल से खेलने का फैसला किया। पार्टी का मानना है कि सपा को इटावा, कन्नौज और बुंदेलखंड के मुद्दों पर घेरा जा सकता है। इसका फायदा विधानसभा चुनावों में मिलने की उम्मीद है। इसीलिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पहला कार्यक्रम कानपुर नगर में प्रस्तावित किया गया। इसकी तैयारियों का गुरुवार को भाजपा नेताओं ने जायजा भी लिया। नगर आए प्रदेश के बूथ संगठन प्रभारी जेपीएस राठौर, क्षेत्रीय अध्यक्ष बालचंद्र मिश्र, क्षेत्रीय संगठन मंत्री ओम प्रकाश, महामंत्री सुरेश अवस्थी, उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, उत्तर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी और क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी मोहित पांडेय पालिका स्टेडियम गए, व्यवस्थाएं देखीं और कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा, बूथ संगठन से संबंधित कार्यक्रम पालिका स्टेडियम में होगा। कार्यक्रम की अनुमति जल्द ही जिला प्रशासन से ली जाएगी। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष विधान सभा चुनाव 2017 की तैयारियों की समीक्षा और चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे।
पकड़ मजबूत करने की कवायद 
भाजपा के कानपुर और बुंदेलखंड क्षेत्र में विधानसभा की 51 सीटें हैं। इनको जीतने के बाद यूपी में सरकार बनाई जा सकती है। इन क्षेत्रों में भाजपा की पकड़ भी कमजोर है, जिसे अब मजबूत बनाने की कवायद की जा रही है। कानपुर मंडल में विधानसभा की 27 सीटें हैं। सबसे ज्यादा 10 सीटें कानपुर नगर में हैं। कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, बांदा, महोबा, झांसी, ललितपुर, जालौन और चित्रकूट की विधानसभा सीटें इन्हीं दो क्षेत्रों में आएंगी। 
विज्ञापन

  मोदी ने भी किया था आगाज
लोकसभा चुनाव के प्रचार का आगाज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर से ही किया था। उन्होंने पहली जनसभा कल्याणपुर के इंदिरानगर में की थी। दूसरी जनसभा कोयला नगर में हुई थी। इसका रिजल्ट भी देखने को मिला। भाजपा ने कानपुर और अकबरपुर (कानपुर देहात) सहित सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह के गढ़ इटावा की सीट 
भी जीत ली। राजनीतिक लिहाज से कानपुर को गढ़ माना जाता है। 1978 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने यहीं पर कांग्रेस का अधिवेशन किया और फिर सत्ता में आ गईं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी रोड शो कर चुके हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती भी तमाम जनसभाएं कर चुकी हैं। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी कानपुर का महत्व समझते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें