फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: लापता युवक जंगल में मिला मरणासन्न, हैलट अस्पताल में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

Wed, 25 Nov 2020 12:53 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के एकडला छिपाटी के जंगल में तीन दिन से लापता युवक मरणासन्न की स्थिति में मिला। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन युवक की हालत गंभीर होने से हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


इधर, इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। किशनपुर थाना क्षेत्र के निवासी स्वर्गीय हेमराज का बेटा अनिल (20) अपने दो साथियों के साथ 21 नवंबर को घर से निकला था। इसके बाद बाद से उसका कोई सुराग नहीं लगा।

परिजन इधर उधर उसकी खोजबीन करते रहे लेकिन कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताकर पुलिस से शिकायत करने की बात कही। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। मंगलवार को अनिल एकडला छिपाटी के जंगल में मरणासन्न की हालत में मिला।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि अनिल की बाइक से एक महिला का एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद ही लेन देने के विवाद में अनिल का अपहरण किया गया। इधर, ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया।

सीएचसी से जिला अस्पताल लाया गया था। हालत गंभीर देखकर हैलट कानपुर रेफर किया। शरीर पर चोटों के निशान देखकर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि पिटाई के बाद मरा जानकर जंगल में फेंका है। थानाध्यक्ष पंधारी सरोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें