फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: घर में घुसकर महिला से तमंचे के बल पर किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को चौकी से छोड़ दिया

Sun, 02 Aug 2026 09:13 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: महिला से दुष्कर्म के आरोपी को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले किया। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को चौकी से ही छोड़ दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली महिला के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया गया। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़िता के अनुसार उसका पति दिल्ली में मजदूरी करता है। आरोप है कि 27 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे गांव निवासी विशाल उर्फ चंद्रप्रकाश तिवारी दीवार फांदकर घर में घुस आया। उसने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


आरोपी के जाने के बाद महिला ने शोर मचाया तो परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए व आरोपी को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि सुरौली चौकी प्रभारी कपिल मलिक और डायल-112 की टीम रात में गांव पहुंची। आरोपी को लेकर चौकी चली गई। पीड़िता का कहना है कि अगले दिन सुबह आरोपी को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया गया।

Trending Videos

घटना की जानकारी मिलने पर गांव लौटे पीड़िता के पति ने पुलिस की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध होकर एक अगस्त को जहरीला पदार्थ खा लिया। सदर अस्पताल में इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। इसके बाद रविवार को दंपती ने थाने पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम भेजी गई है। वहीं, सुरौली चौकी प्रभारी कपिल मलिक ने आरोपी को छोड़ने के आरोप पर कहा कि पीड़िता के कहने पर ही आरोपी को छोड़ा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें