फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: शादी का झांसा दे महिला से दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

Mon, 24 May 2021 02:12 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने जब शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के जाजमऊ में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उससे मारपीट की गई। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन


लेकिन कार्रवाई न होने पर उसने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। इसके बाद चकेरी पुलिस ने मामला दर्ज किया। जाजमऊ निवासी महिला की तहरीर के अनुसार तीन साल पहले उसका पति उसे और तीन बच्चों को छोड़कर चला गया था। फिर उसकी दोस्ती वाजिदपुर कॉलोनी निवासी इमरान से हुई।

 
Trending Videos
विज्ञापन

जिसने शादी का झांसा देकर तीन साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। पीड़िता के अनुसार वह दो बार गर्भवती भी हुई लेकिन इमरान ने जबरन उसका गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो इमरान समेत उसके परिवारीजनों ने उसे धमकाया और जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया।

विरोध करने पर आरोपी ने उससे मारपीट की और सोशल मीडिया पर उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने पर 14 मई की रात को इमरान ने घर आकर मारपीट भी की। जिसकी शिकायत पीड़िता ने दोबारा पुलिस से की।

लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। फिर पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर असीम अरुण से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। चकेरी इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी ने बताया कि दुष्कर्म, धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें