फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: किशोरी से दुष्कर्म, गर्भपात की दवा खिलाई, तबीयत बिगड़ते ही रास्ते में छोड़कर भागा रिश्तेदार

Sun, 07 Mar 2021 08:58 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में ग्वालटोली की एक किशोरी के साथ उसके रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया और उन्नाव के एक नर्सिंग होम से गर्भपात की दवा दिलाई। तबीयत बिगड़ी तो उसको बीच रास्ते में छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों की मदद से पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है। कर्नलगंज सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि ग्वालटोली निवासी एक किशोरी के भाई की ससुराल उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र में है। भाई के साले ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर उसने शिकायत करने की बात कही तो शुक्रवार को वह किशोरी को उन्नाव स्थित एक नर्सिंग होम में ले गया।

वहां से उसको दवा दिलाई। उसके बाद बाइक से लेकर वापस ग्वालटोली छोड़ने के लिये निकला। ट्रांसगंगा सिटी के पास अचानक किशोरी की तबीयत बिगड़ गई। आरोपी उसे छोड़कर भाग निकला। सीओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, गर्भपात समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। रविवार को आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें