छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बेर तोड़ रही अबोध बालिका को टॉफी का बहाना देकर युवक ने सरसों के खेत में दुष्कर्म की कोशिश की। बालिका के शोर मचाने पर खेत में काम कर रहे लोग दौड़ पड़े और आरोपी को पकड़ लिया। भीड़ ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। इस मामले में पीड़िता के मामा ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। आरोपी पुलिस हिरासत में है।
नगर सीमा से सटे एक गांव में अपने मामा के घर रही 6 वर्षीय बालिका रविवार की दोपहर गांव के बाहर पेड़ से बेर तोड़ रही थी। तभी वहां पहुंचे एक युवक ने उसे टॉफी दिलाने का बहाना बनाकर अपने साथ सरसों के खेत में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की।