कानपुर के पनकी में रविवार कोे लीकेज सिलिंडर से इंजीनियर गौरव के किचन में आग लग गई। कमरों तक आग फैलने से अफरा-तफरी मच गई। मोहल्ले वालों की मदद से परिजन आग बुझाने में जुट गए। इसमें गौरव समेत पांच लोग झुलस गए। हालांकि कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया था।
पनकी के गणेश शंकर नगर निवासी गौरव सचेंडी की एक फैक्ट्री में इंजीनियर हैं। बकौल गौरव रविवार को ही वह एजेंसी से सिलिंडर लाए थे। सिलिंडर में लीकेज की वजह से चूल्हा जलाते आग लग गई। घर में आग फैलने पर पड़ोसियाें की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन गौरव, उसकी पत्नी रिया (24), दोनों साले विशाल (15), शिवा (16) और साली शैलजा (17) झुलस गई।