फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा की बेटी से सामूहिक दुष्कर्म: घटना के बाद पीड़िता और आरोपी के बीच हुई चैटिंग, अबतक हुआ ये सब

Thu, 27 Dec 2018 11:40 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
दरोगा की बेटी से सामूहिक दुष्कर्म मामला
विज्ञापन
कानपुर के गीता नगर में दरोगा की नाबालिग बेटी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने छात्रा के दोस्त बीटेक छात्र अनुराग यादव को गिरफ्तार कर लिया है। तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी अभी नहीं की है। नामजद एफआईआर और पीड़िता के बयान के बावजूद पुलिस मान रही है कि अनुराग के बाकी तीन साथियों ने दुष्कर्म नहीं किया। एसएसपी अनंत देव का कहना है कि घटना के पीछे प्रेम प्रसंग व दोस्ती की बात सामने आई है। अनुराग के तीन साथियों की सामूहिक दुष्कर्म में संलिप्तता की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। अनुराग को शुक्रवार को कोर्ट में पेश करके जेल भेजा जाएगा। पीड़ित छात्रा की हालत स्थिर है, वह अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन


एक दरोगा की 11वीं में पढ़ने वाली 16 वर्षीय बेटी मंगलवार को क्रिसमस के मौके पर नजीराबाद घूमने गई थी। छात्रा की मां का आरोप है कि वहां से बेटी का दोस्त जौनपुर निवासी अनुराग यादव उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ आभा अपार्टमेंट, गीता नगर स्थित अपने फ्लैट में ले गया। वहां अनुराग ने अपने साथियों शुभम यादव, अभिषेक और जैकी दुबे के संग मिलकर बेटी से दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी बेहोशी की हालत में उसे बाबूपुरवा थाने के सामने फेंक कर भाग निकले थे।

'क्रिसमस-डे पर हैवानियत' लड़की का भरोसा जीत फ्लैट में ले गए दोस्त, 'लाल चादर' देख उड़े होश
विज्ञापन


दरोगा की नाबालिग बेटी से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों में 2 इंस्पेक्टर के बेटे और 1 कांग्रेसी नेता का
 

पुलिस सू्त्रों के मुताबिक पीड़ित छात्रा अनुराग के फ्लैट पर अकेली नहीं गई थी

इस मामले में काकादेव थाने में चारों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस ने चारों आरोपियों को घटना की रात दबोच लिया था। तब से चारों पुलिस की हिरासत में हैं। गुरुवार को थानाप्रभारी राजीव सिंह और सीओ स्वरूप नगर देवेंद्र मिश्रा आभा अपार्टमेंट पहुंचे और अनुराग के फ्लैट की तलाशी ली। आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके बाद दोनों अफसर अस्पताल पहुंचे। पीड़ित छात्रा और उसके परिजनों से पूछताछ की। छात्रा ने चारों युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। परिजनों ने भी यही बात दोहराई है।

पुलिस का कहना है कि अब तक की तहकीकात में अनुराग के छात्रा के संग दुष्कर्म करने की पुष्टि हुई है। बाकी आरोपियों पर लगे दुष्कर्म के आरोप की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। एसएसपी का कहना है कि दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में बिना गहन पड़ताल के किसी आरोपी को जेल नहीं भेजा जाएगा। घटना के बाद भी एक सोशल साइट के जरिए पीड़ित छात्रा की आरोपी अनुराग से चैटिंग हुई। सभी पहलुओं और अनुराग के बाकी तीन साथियों की घटना में संलिप्तता की विस्तार से जांच कराई जा रही है। 

पुलिस सू्त्रों के मुताबिक पीड़ित छात्रा अनुराग के फ्लैट पर अकेली नहीं गई थी

पीड़ित छात्रा के मामा का हंगामा
पीड़ित छात्रा के मामा भी पुलिस इंस्पेक्टर हैं। वह कुंभ मेला में तैनात हैं। वह ट्रेनिंग पर गए थे। घटना की सूचना पाकर बुधवार देर रात छात्रा के पिता और मामा दोनों शहर आ गए। देर रात मामा काकादेव थाने पहुंचे। वहां अनुराग के तीन साथियों को क्लीन चिट देने की कोशिश करने की भनक लगते ही वह बिफर गए। थाने में उन्होंने हंगामा किया।

थानाप्रभारी से लेकर एसएसपी तक से कहा कि चारों आरोपियों ने भांजी से दुष्कर्म किया है। चारों आरोपी गिरफ्तार करके जेल नहीं भेजे गए तो चुप नहीं बैठेंगे। मामले को शासन तक ले जाएंगे। मामा ने गुरुवार को अस्पताल में भी थानाप्रभारी और सीओ के सामने हंगामा किया। उनकी सीओ और थानाप्रभारी ने नोकझोंक भी हुई।

पुलिस सू्त्रों के मुताबिक पीड़ित छात्रा अनुराग के फ्लैट पर अकेली नहीं गई थी

छात्रा की एक सहेली भी गई थी साथ 
पुलिस सू्त्रों के मुताबिक पीड़ित छात्रा अकेली अनुराग के फ्लैट पर नहीं गई थी। उसके साथ उसकी एक सहेली भी थी। अब पुलिस सहेली से भी पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।

कल्याणपुर थानाप्रभारी पर आरोप
परिजनों का कहना है कि वारदात के बाद से ही कल्याणपुर थानाप्रभारी उन लोगों पर अनुराग के बाकी तीन साथियों का नाम हटाने का दबाव डाल रहे हैं। इसकी वजह से वह मंगलवार से अपना घर छोड़कर काकादेव थाने में डटे हुए हैं। छात्रा के परिजनों और थानाप्रभारी कल्याणपुर में कई बार नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

कैमरे लगाने का काम शुरू

मीडिया कर्मियों को रोका 
मीडिया कर्मियों ने गुरुवार को अस्पताल में पीड़ित छात्रा और उसके परिजनों से मिलने की कोशिश की  तो वहां मौजूद कल्याणपुर थाना प्रभारी ने रोक दिया। इसके चलते मीडिया कर्मी वहां घंटों डटे रहे।

कैमरे लगाने का काम शुरू
सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद आभा अपार्टमेंट में सीसीटीवी कैमरे लगने का काम शुरू हो गया। अपार्टमेंट के कैमरे खराब देखकर पुलिस ने अपार्टमेंट के मालिक से नाराजगी जताई थी। इसके बाद उन्होंने अपार्टमेंट के बाहर, सीढ़ी और गैलरी में सीसीटीवी कैमरे लगवाना शुरू कर दिया है। पुराने कैमरों और सिस्टम की मरम्मत भी कराई जा रही है।

'क्रिसमस-डे पर हैवानियत' लड़की का भरोसा जीत फ्लैट में ले गए दोस्त, 'लाल चादर' देख उड़े होश

दरोगा की नाबालिग बेटी से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों में 2 इंस्पेक्टर के बेटे और 1 कांग्रेसी नेता का
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें