अमरोहा निवासी आईएसआईएस के मॉड्यूल मुफ्ती सोहेल का कानपुर शहर से आतंकी कनेक्शन तलाशा जा रहा है। एनआईए और दिल्ली पुलिस टीम ने गुपचुप तरीके से यहां डेरा डाल दिया है। टीम ने लेदर कारोबार से जुड़े कुछ लोगों से गुप्त स्थान पर पूछताछ भी की।
एनआईए ने माड्यूल से जुड़े लोगों को दबोचने के लिए बुधवार को यूपी और दिल्ली में 17 जगह पर छापेमारी की थी। 11 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें अमरोहा निवासी मास्टर माइंड मुफ्ती सोहेल को दिल्ली के जफराबाद से दबोचा था। सोहेल वहां एक मदरसे में पढ़ता है।