फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में चारे का गट्ठर उठवाने के नाम पर बुलाकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 12 Oct 2019 01:07 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
घाटमपुर में पुलिस चौकी साढ़ क्षेत्र के एक गांव में कक्षा-छह की एक छात्रा से गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता का आरोप है कि वह बेटी को लेकर पुलिस के पास पहुंचा तो उसकी सुनी नहीं गई। परेशान होकर वह एसएसपी के यहां गुहार लगाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुरुवार को थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


लड़की के पिता ने बताया कि उसकी 10 वर्षीय बच्ची कक्षा-छह में पढ़ती है। 6 अक्तूबर (रविवार) को उसकी बेटी हमजोली सहेलियों के साथ खेतों के पास खेल रही थी। उधर चारा काटने जा रहे गांव के युवक रामचंद्र (24) ने उसकी बेटी को चारे का गट्ठर उठवाने के नाम पर बाजरे के खेत में बुलाया।
Trending Videos
विज्ञापन

बताया कि बेटी और उसकी एक सहेली खेत में युवक के पास पहुंचीं तो उसने बेटी की सहेली को भगा दिया। जबकि, उसकी बेटी को दबोच लिया और दुष्कर्म किया। इधर, बच्ची ने घर लौटकर मां को सारी घटना बताई तो उसके परिजन आरोपी को तलाश करने लगे, वह गांव से फरार हो गया।

बाद में पिता बच्ची को लेकर साढ़ चौकी पहुंचा आरोप है कि पुलिस ने नहीं सुनी और जांच करने के नाम पर चलता कर दिया। बुधवार को बच्ची के पिता ने एसएसपी अनंतदेव के यहां पहुंचकर शिकायत की।

एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल आरबी सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। बच्ची को डाक्टरी परीक्षण के लिए रवाना किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें