यूपी के बांदा जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आयी है। यहां एक पार्टी के पूर्व विधायक की 90 साल की भाभी के साथ दरिंदों ने दुष्कर्म किया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है।
एक पार्टी के पूर्व विधायक की 90 साल की भाभी के साथ दरिंदों ने शुक्रवार रात दुष्कर्म किया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़िता के भतीजे ने पड़ोस में ही रहने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी सिंचाई विभाग में कर्मचारी है।