फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खदानों में छापे, 35 ट्रक और दो पोकलैंड सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अवैध खनन और ओवरलोडिंग के विरुद्ध पिछले 24 घंटों के दौरान चले अभियान में 35 से ज्यादा ट्रक सीज किए गए। दो पोकलैंड मशीनें भी बरामद कर थानों में खड़ी की गई हैं। उधर, बांदा खनिज विभाग के पट्टेधारक को मध्य प्रदेश प्रशासन ने सीमावर्ती खदान पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन


खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने गिरवां, मंडी समिति बांदा, देहात कोतवाली और पपरेंदा में 30 ओवरलोड ट्रकों को सीज किया। बताया कि इनसे लगभग 15 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया जाएगा। उधर, पैलानी एसडीएम के निर्देश पर खनिज अधिकारी और तहसीलदार ने पड़ोहरा खदान की नाप की। अभिलेखों से मिलान किया जा रहा है। अवैध खनन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

नरैनी प्रतिनिधि के मुताबिक बृहस्पतिवार की शाम सीमावर्ती मध्य प्रदेश की सरबई तहसील और गोयरा व गौरिहार थानों की पुलिस और गिरवां थानाध्यक्ष तथा नायब तहसीलदार आदि ने स्योढ़ा गांव के पास नदी पुल के पास छापा मारा। यहां ओवरलोड छह ट्रक पकड़े। छह पोकलैंड मशीनें भी बरामद हुईं। चालक ट्रकों को छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


पुलिस ने दो पोकलैंड और पांच ट्रक गिरवां थाने में खड़े करवाए हैं। उधर, नरैनी तहसील के बिल्हरका घाट में शुक्रवार को छतरपुर प्रशासन और पुलिस ने पट्टेधारक को खदेड़ दिया। उनका कहना था कि यह घाट उनकी सीमा में है। पट्टेधारक अवैध खनन कर रहे हैं। बांदा खनिज अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी को सूचना दी गई है। उनके निर्देश पर सोमवार को अगली कार्रवाई की जाएगी। बताया कि बिल्हरका (बांदा) जनपद में है। एक हफ्ते पहले ही यह चालू हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें